{"_id":"5a43f57b4f1c1b5c0c8b5712","slug":"meghalaya-congress-eight-mlas-will-resign-from-party-before-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका, आठ विधायक देंगे इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका, आठ विधायक देंगे इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलांग
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय में विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगने वाला है। पार्टी के आठ विधायक शुक्रवार को कांग्रेस से नाता तोड़कर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की ओर से स्थापित नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का हाथ थामने का फैसला किया है।
विज्ञापन
पढ़ें- राहुल के गुजरात में रहने पर भी 2022 का चुनाव हारेगी कांग्रेस : भाजपा
विज्ञापन
मालूम हो कि कांग्रेस के एक अन्य विधायक पीएन सिएम ने भी हाल में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष डब्ल्यूआर खारलुखी ने यहां पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आठों विधायक चार जनवरी को पोलो ग्राउंड में आयोजित एक रैली के दौरान औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन