फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya cm conrad sangma office attacked in tura 18 arrest include bjp mahila morcha leaders

Meghalaya: सीएम कार्यालय पर हमले के आरोप में दो भाजपा नेताओं समेत 18 गिरफ्तार, टीएमसी नेताओं की तलाश जारी

Tue, 25 Jul 2023 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जब सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान लोगों की भीड़ ने कार्यालय पर हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
meghalaya cm conrad sangma office attacked in tura 18 arrest include bjp mahila morcha leaders
घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय के पश्चिमी तुरा शहर में मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले के आरोप में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिला भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हैं। बता दें कि सीएम कार्यालय पर हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सीएम कार्यालय पर हमले के लिए उकसाने का आरोप दो टीएमसी नेताओं पर लगा है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


कैसे हुआ सीएम कार्यालय पर हमला
बता दें कि अचिक कॉन्सियस  हॉलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी के नेता तुरा को राज्य की शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार शाम में मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। जब सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान लोगों की भीड़ ने कार्यालय पर हमला कर दिया था। इस हमले में मुख्यमंत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


टीएमसी के दो नेताओं पर लगे आरोप
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि सीएम ऑफिस पर हमले के आरोप में 18 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें भाजपा महिला मोर्चा की दो नेता, बेलिना एम मराक और दिलचे च मराक भी शामिल हैं। भीड़ को उकसाने का आरोप टीएमसी के दो नेताओं पर लगा है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज बंद
भीड़ के हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार की सहायता राशि देने का एलान किया है। हालात को देखते हुए जिले के डिप्टी कमिश्नर जगदीश चेलानी ने तुरा शहर में रात के समय कर्फ्यू लगा दिया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। एहतियातन तुरा शहर में शिक्षण संस्थान भी मंगलवार को बंद रखे गए हैं। हालांकि बाजार खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed