{"_id":"63e3a83be921763dd70f409a","slug":"meghalaya-clash-between-tmc-and-npp-supporters-at-charbatapara-village-under-46-phulbari-ac-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय: चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प, एक पक्ष के घर पर की गई पत्थरबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय: चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प, एक पक्ष के घर पर की गई पत्थरबाजी
Wed, 08 Feb 2023 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चारबतापारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चारबतापारा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:30 PM IST
सार
मेघालय के चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान एक पक्ष के घर पर पत्थरबाजी की गई है।
विज्ञापन
मेघालय पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 46-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चारबतापारा गांव में टीएमसी और एनपीपी समर्थकों के बीच झड़प हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। डीआईपीआर मेघालय ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार टीएमसी के पूर्व विधायक एसजीई मोमिनिन, टीएमसी नेता मोनी मंडल, टीएमसी नेता भुट्टू और बीबुर जमान (एमडीसी/एनपीपी) मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
यह था झड़प का कारण
झड़प का कारण यह था कि जब हबीबुर जमां और उनके समर्थक गांव से गुजर रहे थे, कुछ टीएमसी समर्थकों ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे हाथापाई हुई। नोजिम हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने यह आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है कि हबीबुर जमान (NPP) के नेतृत्व में एक जुलूस उनके घर के पास रुका और उनके घर पर पथराव किया, जिससे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन