फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meghalaya bsf soldier shot dead truck driver near bangladesh border

Meghalaya: मवेशी ले जा रहे ट्रक ड्राइवर को बीएसएफ जवानों ने मारी गोली, बोले- आत्मरक्षा में की फायरिंग

Sun, 07 May 2023 01:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 May 2023 01:31 PM IST
सार

वह ट्रक में मवेशी लेकर जा रहा था। गोली मारने वाले बीएसएफ जवानों का कहना है कि उन्हें डर था कि ट्रक ड्राइवर उन्हें कुचलकर चला जाएगा। 

विज्ञापन
meghalaya bsf soldier shot dead truck driver near bangladesh border
बीएसएफ जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मेघालय में एक ट्रक ड्राइवर को बीएसएफ जवानों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। विवाद के बाद बीएसएफ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर को पाइंट ब्लैंक से गोली मारी गई। वहीं जवानों का कहना है कि अगर वह गोली नहीं चलाते तो ट्रक उन्हें कुचल देता। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


ये है मामला
घटना मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स इलाके की है। जहां के मौशुन गांव में बीएसएफ की चेक पोस्ट है। यह इलाका भारत बांग्लादेश बॉर्डर से महज 17 किलोमीटर दूर है। शनिवार को मौशुन गांव की चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने एक ट्रक ड्राइवर रोनिंग नोन्गिनरिह को गोली मार दी। गोली लगने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वह ट्रक में मवेशी लेकर जा रहा था। गोली मारने वाले बीएसएफ जवानों का कहना है कि उन्हें डर था कि ट्रक ड्राइवर उन्हें कुचलकर चला जाएगा। अपनी आत्म सुरक्षा में उन्होंने गोली चलाई। 
विज्ञापन


कोर्ट ऑफ इन्कवायरी के आदेश
वहीं मृतक के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई। घटना के वक्त मृतक का चचेरा भाई भी ट्रक में मौजूद था। ईस्ट खासी हिल्स जिले के एसपी एस नोंन्गर ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल भेजी गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं बीएसएफ के आईजी प्रदीप कुमार ने बताया कि डीआईजी रैंक के अधिकारी से मामले की जांच करेंगे। कोर्ट ऑफ इन्कवायरी के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं आरोपी जवानों को ड्यूटी से हटाकर शिलॉन्ग में फ्रंटियर हेडक्वार्टर में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed