{"_id":"6396dd860121f8759753199c","slug":"meghalaya-assembly-election-2023-ec-team-to-visit-state-this-week-to-review-polls-preparedness","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya Election: इसी हफ्ते मेघालय का दौरा करेगी निर्वाचन आयोग की टीम, चुनाव तैयारियों का लेगी जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya Election: इसी हफ्ते मेघालय का दौरा करेगी निर्वाचन आयोग की टीम, चुनाव तैयारियों का लेगी जायजा
Mon, 12 Dec 2022 01:22 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:22 PM IST
सार
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम इस सप्ताह राज्य का दौरा करेगी और चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी। आयोग की टीम पुलिस, आयकर विभाग और आबकारी विभाग जैसी अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग की टीम इसी हफ्ते राज्य का दौरा करेगी और चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 119 कंपनियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम इस सप्ताह मेघालय का दौरा करेगी और तैयारियों की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की टीम पुलिस, आयकर और आबकारी विभागों जैसी विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा करेगी। सीईओ ने कहा कि राज्य में 782 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं और इनमें से 402 की पहचान संवेदनशील केंद्र के रूप में की गई है। इसे देखते हुए हमने केंद्रीय सशस्त्र बलों की 119 कंपनियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने की कवायद
वहीं, राज्य निर्वाचन कार्यालय भी अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने की कवायद में जुटा है। सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई जिलों में मतदाताओं के नामांकन के लिए अभियान चलाए गए हैं।
विज्ञापन