फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meeting between Amit Shah and UddhavThackeray Shiv Sena said they fight all elections on our own

अमित शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं घटी दूरियां, शिवसेना बोली-अकेले ही लड़ेंगे चुनाव

Thu, 07 Jun 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 07 Jun 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
meeting between Amit Shah and UddhavThackeray Shiv Sena said they fight all elections on our own

शिवसेना ने अपने वार्षिक सम्मेलन में पिछले साल प्रस्ताव पारित किया था कि वह आगामी आम सभा चुनाव अकेले अपने दाम पर लड़ेगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हुई बुधवार को मुलाकात के बाद शिवसेना ने एकबार फिर ऐलान कर दिया है कि वह 2019 का आमचुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे और अमित शाह की मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम अमित शाह का एजेंडा जानते हैं। लेकिन हम कह देना चाहते हैं कि शिव सेना ने प्रस्ताव पारित किया है और हम चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगे। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।   
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा-शिवसेना के बीच गिले शिकवे दूर करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार की शाम शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ मातोश्री में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब सवा दो घंटे से अधिक चर्चा हुई जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद माना ये जा रहा था कि उद्धव के रुख में नरमी आई है लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह शिवसेना ने चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। और कहा है कि वह आगामी सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। 

बता दें कि शाह ने मुलाकात के बाद कहा कि था शिवसेना सभी गिले-शिकवे भुला कर आगामी चुनाव भाजपा के साथ में लडे़ंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजग में शिवसेना को पूरा सम्मान दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना की शिकायतों के मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा कर उसका निवारण करेंगे। 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed