जनधन खाते में 100 करोड़ रुपये आने से सकते में परिवार, पीएम को भेजा मेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने दावा किया है कि उसके जनधन खाते में अचानक से करीब 100 करोड़ रुपये जमा हो गए। इसकी जानकारी से महिला समेत उसका पूरा परिवार सकते में है। इतनी बड़ी रकम कहां से आई, यह भी नहीं पता चल सका है। महिला के पति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिये सूचना देकर मदद की गुहार लगाई तो मामला प्रकाश में आया।
शीतल मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-1 में किराये के मकान में रहती है। वह ट्रॉफी बनाने की एक फैक्ट्री में पांच हार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर काम करती है। उसके पति जिलेदार सिंह यादव परतापुर के गगोल में ट्रांसफार्मर बनाने वाली कनोहर इलेक्ट्रिकल्स में प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव हैं।
शीतल के मुताबिक, वर्ष-2015 में उन्होंने ब्रह्मपुरी स्थित सहायक केंद्र के जरिये एसबीआई शारदा रोड में जनधन योजना के तहत खाता खुलवाया था। नोटबंदी के बाद जनधन खातों में अचानक आ रहे रुपयों की जानकारी पर शीतल ने 18 दिसंबर को आईसीआईसीआई के एटीएम पर जाकर अपने खाते का बैलेंस देखा। मिनी स्टेटमेंट में 99 करोड़ 99 लाख 99 हजार 394 रुपये दर्शाए गए।
अपने खाते में इतने रुपये देख उसके होश उड़ गए। शीतल ने बताया कि वह अब तक चार अलग-अलग एटीएम से स्लिप निकालकर बैलेंस चेक कर चुकी हैं। सभी में यही रकम दर्शायी जा रही है।
बैंक से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
शीतल ने इसकी जानकारी अपने पति जिलेदार सिंह यादव को दी। इस पर जिलेदार ने एसबीआई शारदा रोड में आपत्ति दर्ज कराई। दो दिन बैंक के चक्कर भी लगाए, मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद जिलेदार ने प्रधानमंत्री को ई-मेल के जरिये पूरी जानकारी दी और शीतल के खाते में सही रकम दर्शाने की गुहार लगाई।
मामला मीडिया से ही जानकारी में आया है। कई बार होल्ड खातों में तकनीकी वजहों से ऐसा लिखा हुआ आ जाता है। असल में खातों में इस तरह धन आता नहीं, फिर भी पूरे मामले की जांच करा ली जाएगी।
- आरिफ खान, रीजनल मैनेजर, एसबीआई