फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meera Kumar in Bengal hopes to get huge vote, Ramnath Kovind's party weakens

बंगाल में मीरा कुमार को भारी वोट मिलने की उम्मीद, रामनाथ कोविंद का पक्ष कमजोर

Mon, 17 Jul 2017 10:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 17 Jul 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Meera Kumar in Bengal hopes to get huge vote, Ramnath Kovind's party weakens
मीरा कुमार

आज होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग पर पूरे देश की नजर है। वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को सबसे ज्यादा बंगाल से वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का पक्ष कमजोर है। बंगाल में 295 सदस्यों वाली विधानसभा, और 42 सदस्यों वाली लोकसभा में भाजपा की उपस्थिति कमजोर है। कोविंद को विधानसभा में 6 विधायकों ने समर्थन का आश्वासन दिया है। जिसमें भाजपा के 3 और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 3 विधायक हैं। कोविंद को लोकसभा में भी बीजेपी के 2 सदस्यों का समर्थन मिलेगा। वहीं बंगाल के 40 सांसदों का समर्थन मीरा कुमार को मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बंगाल राज्यसभा में कोविंद को वोट मिलने की संभावना शून्य है। यहां तक कि बीजेपी के पास राज्यसभा में एक भी सदस्य नहीं है जो कोविंद का समर्थन करे। बंगाल राज्यसभा की 16 सीटों में से 12 तृणमूल कांग्रेस के पास हैं। एक सीट कांग्रेस और 3 सीटें CPI(M) के पास हैं।आपको बता दें कि लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य के रूप में वोट का मूल्य 708 है। पश्चिम बंगाल में प्रत्येक राज्य के विधायक की वोट वैल्यू 151 है। राष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान से होता है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि दो वोटिंग बक्से पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं और ज्यादातर विधायकों को पश्चिम बंगाल की राजधानी में वोट करने की उम्मीद है। पहली बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए क्या करें और क्या न करें वाले पोस्टर्स भी तैयार किए हैं। अधिकारी ने कहा कि सांसदों के लिए हरे रंग के बैलेट पेपर से चुनाव होगा वहीं विधायकों के लिए गुलाबी रंग के बैलेट पेपर से चुनाव होगा। मंगलवार को सख्त सुरक्षा के बीच मतपत्र के बक्से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed