{"_id":"5a966c4e4f1c1b9b248b77d4","slug":"meenakshi-temple-to-ban-mobile-phones-from-3rd-march-because-of-security-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का निर्देश, 3 मार्च से मीनाक्षी मंदिर में बैन होंगे मोबाइल फोन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोर्ट का निर्देश, 3 मार्च से मीनाक्षी मंदिर में बैन होंगे मोबाइल फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Updated Wed, 28 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत के मदुरई में स्थित मशहूर मंदिर देवी मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भक्तों द्वारा ले जाए जाने वाले मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगने वाला है। यह प्रतिबंध 3 मार्च से लागू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रतिबंध मद्रास हाईकोर्ट की बेंच द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर दिए गए आदेश की वजह से किया जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस प्राचीन तीर्थस्थल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। जस्टिस एन किरुबाकरण और आर थारानी की बेंच ने 9 फरवरी को सुरक्षा अधिकारियों को छोड़कर लोगों द्वारा मंदिर के अंदर मोबाइल लेकर जाने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुछ दिनों पहले मंदिर की कई दुकानों में आग लग गई थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने मंदिर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की मदद लेने का सुझाव दिया है। यह आदेश मंदिर में आग लगने के बाद दायर की गई याचिका के बाद दिया गया। जिसमें कहा गया था कि राज्य और केंद्र सरकार को सुरक्षा के लिहाज से दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन