फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   meenakshi lekhi says Congress Party does not have the tradition of respecting women

कांग्रेस में महिला सम्मान की परंपरा नहीं, इसीलिए राहुल ने उड़ाया बेटी बचाओ अभियान का मजाक: भाजपा

Mon, 22 Oct 2018 07:46 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
meenakshi lekhi says Congress Party does not have the tradition of respecting women
मीनाक्षी लेखी
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कांग्रेस पर महिलाओं का सम्मान न करने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान करने की परंपरा होती तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं की भलाई के लिए चलाए जा रहे अब तक के सबसे बड़े अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मजाक कभी न उड़ाते।
विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए लेखी ने कहा कि 20 अक्टूबर को केरल की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके एक सहयोगी वेणूगोपाल पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वे महिलाओं के खिलाफ इतने संगीन आरोपों में घिरे ओमान चांडी पर क्या कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन


लेखी ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं दुष्कर्म के आरोपी हैं। उनकी पार्टी के एक नहीं दर्जनों ऐसे नेता हैं जो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी हैं। कांग्रेस नेताओं पर अपनी ही महिलाओं को मार डालने तक के अपराध सामने आ चुके हैं। ऐसे में वे कोई कार्रवाई करेंगे, इसकी उम्मीद कम ही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed