फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medicines for other diseases can help in the treatment of corona, Remedisvir medicine is becoming the first choice

कोरोना के इलाज में दूसरी बीमारियों की दवाइयां कर सकती हैं मदद, रेमडेसिविर दवा बन रही पहली पसंद

Sun, 24 May 2020 05:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 24 May 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Medicines for other diseases can help in the treatment of corona, Remedisvir medicine is becoming the first choice
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी की पुख्ता वैक्सीन का इंतजार लंबा खिंच रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस कारण अब पुरानी बीमारियों की दवाओं में ही इसका इलाज तलाशा जा रहा है ताकि, इस जानलेवा महामारी से थोड़ी राहत मिल सके। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके लिए संभावित दवाइयों की सूची में एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर सबसे ऊपर है, जिसकी मदद से पांच साल पहले इबोला महामारी का इलाज किया गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दवा की मदद से कोविड-19 मरीजों की तुरंत रिकवरी के परिणाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में एक स्वतंत्र थिंक टैंक मिल्केन इंस्टीटूयूट की तरफ से तैयार किए गए ट्रैकर के हिसाब से इस समय कोरोना वायरस के इलाज के लिए 130 से ज्यादा दवाइयों पर प्रयोग चल रहे हैं। इनमें से बहुत सारी दवाइयों में वायरस को रोकने की क्षमता है, जबकि अन्य इम्यून सिस्टम की अति सक्रिय प्रतिक्रिया को नियंत्रित करती हैं ताकि, शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान न पहुंच सके।
विज्ञापन


जम्मू के सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक राम विश्वकर्मा के मुताबिक, "फिलहाल एक ही प्रभावी तरीका है। पहले से अन्य बीमारियों के लिए मंजूर की गईं दवाओं को कोविड-19 के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका एक उदाहरण रेमडेसिविर है।" उन्होंने कहा, "रेमडेसिविर लोगों को तेजी से रिकवर करने में मदद करती है और ज्यादा गंभीर बीमार मरीजों में भी मृत्युदर को घटाती है। यह कोरोना वायरस के खिलाफ जीवन रक्षक साबित हो सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed