फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical supply scam in Bengal in the name of Corona inquiry committee formed

बंगाल में कोरोना के नाम पर चिकित्सा आपूर्ति घोटाला, जांच समिति गठित

Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Medical supply scam in Bengal in the name of Corona inquiry committee formed
स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

पश्चिमी बंगाल में कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सुधारने की कवायद में बड़े घोटाले की सुगबुगाहट सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए सामानों की खरीद में बेहद अनियमितताएं बरती गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन


2 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को
अधिकारी ने बताया कि वित्त विभाग की तरफ से कोरोना वायरस महामारी के बीच टेंडर प्रक्रिया के मानकों में छूट दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बनर्जी के कार्यालय को इस पैसे के उपयोग में अनियमितताओं की सैकड़ों शिकायतें मिली थीं। इसके चलसे सीएम ने गृह सचिव ए. बंदोपाध्याय, वित्त सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरुप निगम की समिति गठित की है। यह समिति अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को सौंपेगा। अधिकारी ने कहा, यदि जांच के दौरान अनियमितता की पुष्टि हो जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed