फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical expert Dr Sandeep Nair said that carelessness increased the risk of Corona third wave people have to take Omicron's threat seriously

Corona Third Wave: डॉ. नायर बोले- लापरवाही से तीसरी लहर की खतरा बढ़ा, लोगों को ओमिक्रॉन के खतरे को गंभीरता से लेना होगा

Fri, 31 Dec 2021 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

डॉ. नायर ने कहा कि लोगों में मास्क का इस्तेमाल, हाथ सेनेटाइज और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करना कोरोना को न्योता देना है। हम अगर अभी भी सावधान नहीं हुए, तो ओमिक्रॉन जंगल में आग की तरह फैल जाएगा और इस हालात पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
Medical expert Dr Sandeep Nair said that carelessness increased the risk of Corona third wave people have to take Omicron's threat seriously
झारखंड में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अचानक आई इस बढ़ोतरी ने देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाएं बढ़ा दी हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश ने जो हालात देखे हैं, उसके बाद तीसरी लहर के बारे में सोचकर ही लोगों के माथे पर शिकन आ जाती है। हालांकि, बाजारों और पर्वतीय इलाकों में भीड़ लोगों की ओर से बरती जा रही लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। इसे देखते हुए कोरोना मामलों के जानकार और डॉक्टर अब तीसरी लहर की आशंकाए जताने लगे हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल एक्सपर्ट डॉ. संदीप नायर ने बताया कि जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और लोग कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहे हैं, हम तीसरी लहर को खुद ही आमंत्रित कर रहे हैं। लोगों को कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में समझाया जाना चाहिए। साथ ही उनके बीच फैली गलतफहमियों को भी दूर करने की जरूरत है। यह उन्हें बाजारों या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकेगा। 
विज्ञापन


डॉ. नायर ने कहा कि लोगों में मास्क का इस्तेमाल, हाथ सेनेटाइज और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करना कोरोना को न्योता देना है। हम अगर अभी भी सावधान नहीं हुए, तो ओमिक्रॉन जंगल में आग की तरह फैल जाएगा और इस हालात पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के शुरुआती दिनों से हम जानते हैं कि यह तेजी से फैलता है। इसके संक्रमण की रफ्तार डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कहीं अधिक है। पिछले दिनों ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले दहाई के आंकड़े तक सीमित थे, अब ये हजारों में पहुंच चुके हैं। दिल्ली और मुंबई में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायर ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का सामुदायिक प्रसार शुरू हो चुका है। यह बात उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को ध्यान में रखते हुए कही। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते मामले और सकारात्मकता दर से साफ है कि सामुदायिक प्रसार शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed