{"_id":"63f160d1230e40258d085fe9","slug":"medical-college-became-a-big-issue-in-meghalaya-assembly-elections-2023-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: मेघालय विस चुनाव में बड़ा मुद्दा बना मेडिकल कॉलेज, राज्य गठन के बाद भी चिकित्सा क्षेत्र में पिछड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: मेघालय विस चुनाव में बड़ा मुद्दा बना मेडिकल कॉलेज, राज्य गठन के बाद भी चिकित्सा क्षेत्र में पिछड़ा
Sun, 19 Feb 2023 05:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एन अर्जुन, शिलांग
एन अर्जुन, शिलांग
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 05:05 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि मेघालय में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। अगर राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के लोग एक अदद मेडिकल कॉलेज के लिए तरस रहे हैं। राज्य बनने के करीब 50 वर्ष बाद भी यहां कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। शिलांग और तुरा में मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया ठप पड़ी है। विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा अब बढ़ रहा है।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि मेघालय में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। अगर राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती है तो स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि मेघालय की राजधानी शिलांग में कुछ सरकारी अस्पताल हैं, जिन पर जनता इलाज के लिए निर्भर रहती है। इनमें नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेस सबसे प्रमुख है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी। स्नातक की छात्रा सेंडा विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगी। वह कहती हैं, बहुत दुख होता है कि हमारे प्रदेश में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। हमारे राजनेता हर बार वादा करते हैं, लेकिन निभाते नहीं हैं। लोगों को इस बार सोच-समझकर मतदान करना चाहिए।
मेघालय : ईवीएम का वीडियो साझा करने पर एक गिरफ्तार
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करने के आरोप में बोलोंग आर संगमा को गिरफ्तार किया गया है। इसमें संगमा दावा कर रहा था कि ईवीएम पर कोई भी बटन दबाने पर मतदान भाजपा के पक्ष में ही होता है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने शनिवार को दी। संगमा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए क्लिप 16 फरवरी को साझा की थी। इसकी निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।