{"_id":"637d099b0da4515ec36f9144","slug":"measles-one-more-child-dies-in-mumbai-toll-at-11-case-tally-rises-to-220","type":"story","status":"publish","title_hn":"Measles: मुंबई में एक और बच्चे की मौत, मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंचा, कुल मामले 220","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Measles: मुंबई में एक और बच्चे की मौत, मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंचा, कुल मामले 220
Tue, 22 Nov 2022 11:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:10 PM IST
सार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय में एक बैठक में खसरे के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को एक वर्षीय लड़के की मौत के साथ मुंबई में खसरे के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई। इनमें से दो रोगी महानगर से बाहर थे जबकि 12 और लोग इस वायरल बीमारी से संक्रमित हुए जिससे आंकड़ा 220 पहुंच गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में खसरे के 12 नए पुष्ट मामले पाए गए, जिससे उनकी कुल संख्या 220 हो गई।
विज्ञापन
एक साल के बच्चे की मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत
बुलेटिन के मुताबिक, पालघर जिले से सटे नालासोपारा (पूर्व) के रहने वाले एक साल के बच्चे की मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे को एक निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण सोमवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बच्चे की हालत बिगड़ती गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुलेटिन के अनुसार, मुंबई के 24 सिविक वार्डों में से 10 में 21 स्थानों से खसरा फैलने की सूचना मिली है। खसरे से संक्रमित रोगियों को आठ अस्पतालों - कस्तूरबा अस्पताल, शिवाजी नगर प्रसूति गृह, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अस्पताल, राजावाड़ी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल, कुर्ला भाभा अस्पताल और क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के लिए अलग या भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत ने मंगलवार को दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय में एक बैठक में खसरे के प्रकोप से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। बैठक में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बीएमसी के अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की डॉ. मीता वाशी और डॉ. अरुण गायकवाड़ उपस्थित थे।