फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Spokesperson Arindam Bagchi says Aug 9th evening PM modi will preside high level virtual open debate of the UNSC it will be first time in history

यूएनएससी: भारत ने 9 अगस्त को बुलाई वर्चुअल डिबेट, पहली बार कोई भारतीय पीएम करेगा अध्यक्षता

Thu, 05 Aug 2021 06:05 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 05 Aug 2021 06:05 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि अध्यक्षता माह के दौरान हम एक सिग्नेचर इवेंट आयोजित करेंगे, जिसमें तीन अहम क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। ये तीनों क्षेत्र समुद्र की सुरक्षा, शांति अभियान और आतंक का विरोध होंगे। 

विज्ञापन
MEA Spokesperson Arindam Bagchi says Aug 9th evening PM modi will preside high level virtual open debate of the UNSC it will be first time in history
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत अगस्त 2021 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारत के कार्यकाल में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आयोजित होने वाली एक बैठक की अध्यक्षता करेगा। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी यह जानकारी
उन्होंने बताया कि अध्यक्षता माह के दौरान हम एक सिग्नेचर इवेंट आयोजित करेंगे, जिसमें तीन अहम क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा। ये तीनों क्षेत्र समुद्र की सुरक्षा, शांति अभियान और आतंक का विरोध होंगे। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्चस्तरीय वर्चुअल ओपन डिबेट की अध्यक्षता करेंगे। इस डिबेट का मुद्दा समुद्र की सुरक्षा बढ़ाना होगा। साथ ही, 'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रखरखाव पर भी चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन

 

पीएम मोदी रचेंगे इतिहास
अरिंदम बागची का दावा है कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास रचेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार होगा, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बैठक की अध्यक्षता करेगा। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम से मिले पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय की ओर जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की। बता दें कि एबॉट इस समय ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के विशेष व्यापार दूत के तौर पर छह अगस्त तक भारत के दौरे पर हैं।


पीएम मोदी और उनके पूर्व पीएम एबॉट ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed