{"_id":"64c1465cf7314eb9cb0f47c8","slug":"mea-special-secretary-prabhat-kumar-appointed-india-s-next-high-commissioner-to-south-africa-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: दक्षिण अफ्रीका में भारत के अगले उच्चायुक्त होंगे विशेष सचिव प्रभात कुमार; विदेश मंत्री ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: दक्षिण अफ्रीका में भारत के अगले उच्चायुक्त होंगे विशेष सचिव प्रभात कुमार; विदेश मंत्री ने कही यह बात
Wed, 26 Jul 2023 09:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:44 PM IST
सार
MEA: विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव प्रभात कुमार ने को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुातबिक कुमार के जल्द ही यह कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव प्रभात कुमार ने को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुातबिक कुमार के जल्द ही यह कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में कहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुत 'गहरा भावनात्मक' संबंध है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए केप टाउन की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
भारतीय प्रवासियों के समक्ष जयशंकर का संबोधन तीन विषयों पर केंद्रित था- 'भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों के तीस साल', 'ब्रिक्स के 15 साल' और 'मोदी सरकार के 9 साल।' दशकों पुराने भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि संबंध सिर्फ दो देशों के बीच नहीं हैं जिनके समान विचार हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे जुड़ाव के बारे में बहुत ही भावनात्मक बात है।' जयशंकर ने कहा कि जब भारत ने अपनी आजादी हासिल की, तो एक बहुत मजबूत भावना थी कि इसकी स्वतंत्रता तब तक अधूरी रहेगी जब तक कि दक्षिण अफ्रीका एक स्वतंत्र देश नहीं बन जाता।
वहीं, विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि डॉ. इरशाद अहमद को सीरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अहमद अभी मस्कत स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं।