फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA rejects statement of China MFA over dispute along LAC in Eastern Ladakh

विदेश मंत्रालय की दो टूक: पूर्वी लद्दाख में हमने नहीं किया यथास्थिति का उल्लंघन, खारिज किया चीन का बयान

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
सार

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद शुरू हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है। दोनों पक्ष इस विवाद को हल करने को लेकर काम भी कर रहे हैं। लेकिन, समय-समय पर चीन कुछ ऐसा बोल देता है जो कभी भी तनाव बढ़ने का कारण बन सकता है। हाल ही में चीन के विदेश मंत्रालय ने पूर्वी लद्दाख में तनाव की स्थिति के पीछे एक बार फिर भारत को जिम्मेदार बताया। अब, भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर चीन को साफ-साफ शब्दों में संदेश दिया है और कहा है कि उसे विवादों को हल करने की ओर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
MEA rejects statement of China MFA over dispute along LAC in Eastern Ladakh
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में स्थिति को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से की गई टिप्पणी का विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। मंत्रालय ने गुरुवार को इससे संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि हम ऐसे बयानों को सिरे से खारिज करते हैं। यह चीनी पक्ष था, जिसके उत्तेजक व्यवहार, यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर दोनों पक्षों के बीच समस्याएं खड़ी कीं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि चीन अभी भी समा इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार तैनात कर रहा है। चीन के इन्हीं कदमों की वजह से हमारे सुरक्षा बलों को इन क्षेत्रों में जवाबी तैनाती करनी पड़ी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के सुरक्षा हितों की पूरी तरह से रक्षा की जा सके। सीमा पर स्थिति को लेकर मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चीनी पक्ष द्विपक्षीय समझौतों का पालन करते हुए सभी बाकी मुद्दे सुलझाने की ओर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed