फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA press conference over Ukraine crisis and evacuation mission for Indian citizens amid war with Russia

विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के प्रयास जारी, 1400 नागरिकों की हो चुकी वापसी

Mon, 28 Feb 2022 06:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने यूक्रेन के राजदूत के अनुरोध पर यूक्रेन को दवाइयों समेत मानवीय मदद भेजने का फैसला किया है।

विज्ञापन
MEA press conference over Ukraine crisis and evacuation mission for Indian citizens amid war with Russia
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन में हालात और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को भारत सरकार की ओर से सुरक्षित निकालने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। जमीनी स्तर पर हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं और इनमें से कुछ चिंता का विषय हैं। लेकिन, हम निकासी अभियान को बढ़ाने में सफल रहे हैं। जब से हमने एडवायजरी जारी की है, लगभग आठ हजार भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


अरिंदम बागची ने कहा कि अभी तक छह उड़ानों के जरिए करीब 1400 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से लाया जा चुका है। इनमें से चार विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से और दो उड़ानें हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के साथ सीमा साझा करने वाले चार देशों में विशेष दूत तैनात करने का फैसला किया गया है। निकासी प्रक्रिया की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे। वहीं, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य, हरदीप पुरी हंगरी और वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। सिंधिया मोलडोवा में भी निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मोलडोवा के रास्ते एक नया रास्ता तैयार किया गया है। यहां से रोमानिया के जरिए निकलने में मदद की जाएगी।


बागची ने कहा कि हम यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों से यह आग्रह करते हैं कि वह पश्चिमी यूक्रेन की ओर जाएं लेकिन सीधे सीमा पर न पहुंचें क्योंकि वहां काफी भीड़ है। आस-पास के शहरों में जाएं और वहां रुकने की जगह तलाशें। हम वहां व्यवस्था कर रहे हैं, हमारे दल आपकी मदद करेंगे। घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त उड़ानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed