फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA PM Narendra Modi will depart tomorrow for his visits to France and UAE

MEA: PM मोदी का कल से फ्रांस-यूएई का दौरा, राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल

Wed, 12 Jul 2023 03:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 12 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

MEA: विदेश सचिव ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की छठी फ्रांस यात्रा है। कल वहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री फ्रांस की समकक्ष एलिजाबेथ बोर्न और फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेराई लार्चर से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन
MEA PM Narendra Modi will depart tomorrow for his visits to France and UAE
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के लिए रवाना होंगे। पहले खंड में उनकी फ्रांस यात्रा होगी, वह कल पेरिस पहुंचेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री 13 और 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मीडिया को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

विदेश सचिव ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की छठी फ्रांस यात्रा है। कल वहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री फ्रांस की समकक्ष एलिजाबेथ बोर्न और फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेराई लार्चर से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, 'यात्रा का प्रमुख औपचारिक हिस्सा 14 जुलाई से शुरू होगा। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह पीएम मोदी को फ्रांस द्वारा दिया गया एक बहुत ही खास संकेत है। भारत से तीनों सेनाओं की एक बड़ी टुकड़ी भी बैस्टिल डे परेड में भाग लेगी।'
 

विज्ञापन

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, 'भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी है। इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। हमारी रणनीतिक साझेदारी के कई स्तंभ हैं जिनमें सुरक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु क्षेत्र में जुड़ाव, प्रौद्योगिकी साझेदारी, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और कई अन्य शामिल हैं।
 

क्वात्रा ने कहा, 'पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बहुत ही गर्मजोशी भरे और व्यक्तिगत रूप से मजबूत संबंध हैं और उनके साझा दृष्टिकोण ने हमारी साझेदारी को और गहरा करने और विस्तार करने में एक बहुत मार्गदर्शन दिया है। पीएम मोदी की यात्रा आने वाले वर्षों में हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए नए मानदंड स्थापित करेगी।'
 

उन्होंने कहा, 'फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई को यूएई पहुंचेंगे। वह यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। हम सभी ने भारत-यूएई संबंधों में महत्वपूर्ण परिवर्तन होते देखा है। भारत और यूएई के बीच 85 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में बहुत मजबूत है। यूएई को पिछले साल से भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है।'

पेरिस में हुए दंगों को लेकर विदेश सचिव ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, हमारे नजरिए से देखें तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। हमें रास्ते में कभी कोई संदेह नहीं रहा और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed