फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on security breach during EAM UK visit; 10 Indian workers found in West Bank, brought back to Israel: MEA

MEA: 'हमारा विचार दोषियों पर की गई कार्रवाई पर निर्भर करता है', जयशंकर की सुरक्षा चूक पर विदेश मंत्रालय सख्त

Fri, 07 Mar 2025 07:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 07 Mar 2025 07:06 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों के प्रदर्शन और उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने की कड़ी निंदा के साथ मामले में आरोपियों पर कार्रवाई को पर सख्त रवैया अपनाया है। वहीं विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि वेस्ट बैंक में काम कर रहे 10 भारतीय श्रमिकों को इस्राइल के रास्ते सुरक्षित वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
MEA on security breach during EAM UK visit; 10 Indian workers found in West Bank, brought back to Israel: MEA
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त हो गया है। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत ने ब्रिटेन के अधिकारियों से विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने ब्रिटेन से इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है, साथ ही यह भी कहा कि उनकी प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि दोषियों के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन


मामले में सख्त कार्रवाई की जाए- विदेश मंत्रालय
रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, 'हमने ब्रिटेन के अधिकारियों से खालिस्तानी और चरमपंथी तत्वों की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और हम चाहते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।' उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से यह साफ होता है कि ऐसे तत्वों को किस प्रकार के समर्थन या लाइसेंस दिए गए हैं और उनके आतंकित करने, धमकी देने और भारत के वैध कूटनीतिक कार्यों में बाधा डालने की कोशिशों को लेकर ब्रिटेन का रवैया लापरवाह रहा है।
विज्ञापन


'आरोपियों पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है' 
उन्होंने कहा, 'यह घटना सिर्फ एक सिक्के का पहलू है, जो दिखाती है कि इस प्रकार के तत्वों को किस प्रकार की स्वतंत्रता दी गई है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'ब्रिटेन की विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के बावजूद, हमारी प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि कार्रवाई किस प्रकार की जाती है।' इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की यात्रा के दौरान खालिस्तानी अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन और उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने की कड़ी निंदा की थी। भारत ने इस प्रकार की हरकतों को लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं के दुरुपयोग के रूप में देखा और ब्रिटेन से अपेक्षा की कि वह अपने कूटनीतिक दायित्वों को पूरी तरह से निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस्राइल से 10 भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित वापसी
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह पुष्टि की कि 10 भारतीय श्रमिक जो वेस्ट बैंक में काम कर रहे थे, उन्हें इस्राइल लाकर सुरक्षित रूप से वापस भेज दिया गया है। ये श्रमिक निर्माण क्षेत्र में कार्यरत थे और पश्चिमी तट के अल-जायम गांव में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस्राइल सरकार ने इन श्रमिकों को सुरक्षित रूप से इस्राइल वापस भेज दिया है और इस मामले की जांच की जा रही है। भारतीय दूतावास इस्राइल के अधिकारियों के संपर्क में है ताकि श्रमिकों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।


फलस्तिनियों ने भारतीयों को दिया झांसा- आईडीएफ
इसके अलावा, इस्राइल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ फलस्तिनियों ने भारतीय श्रमिकों को काम देने का झांसा देकर उन्हें पश्चिमी तट में ले आए थे और उनकी पासपोर्ट छीनकर उनका दुरुपयोग करने की कोशिश की थी। इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) और न्याय मंत्रालय ने रातों-रात अभियान चलाकर श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके पासपोर्ट भी वापस किए।

ललित मोदी ने दिया पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन
 भ्रष्टाचार के आरोप में देश छोड़कर भागे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आवेदन दिया है।

ललित के वनुआतु की नागरिकता लेने के बारे में एक सवाल के जवाब में  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार को जानकारी है कि मोदी ने अपना पासपोर्ट सरेंडर के लिए लंदन में भारतीय उच्चायोग में आवेदन दिया है। भारत सरकार उसके लिए चल रहे सभी मामलों में कानून के अनुसार कदम उठाती रहेगी। पासपोर्ट सरेंडर के मामले में भी नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप फैसला होगा। हमें पता चला है उसने वनुआतु की नागरिकता ली है। मालूम हो कि ललित पर आईपीएल में गंभीर धोखाधड़ी का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed