फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Jaishankar gives confidence to other countries India will help in implementing scheme like Janaushadhi

MEA Jaishankar: विदेश मंत्री ने दूसरे देशों को दिया भरोसा, जनऔषधि जैसी योजना को लागू करने में मदद करेगा भारत

Sat, 25 Feb 2023 05:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 05:28 AM IST
सार

सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, औषधि विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया। इसमें भारत के 100 साझेदार देशों के मिशन प्रमुखों ने भाग लिया।

विज्ञापन
MEA Jaishankar gives confidence to other countries India will help in implementing scheme like Janaushadhi
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साझेदार देशों को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) जैसी सार्वजनिक योजनाओं को लागू करने में मदद करने की पेशकश की। इस योजना में आम जनता की कम मूल्य में दवाओं तक पहुंच और उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। वह दिल्ली में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना पर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, औषधि विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने संयुक्त रूप से किया। इसमें भारत के 100 साझेदार देशों के मिशन प्रमुखों ने भाग लिया। पीएमबीजेपी पिछले आठ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से समर्थित एक प्रमुख जन कल्याणकारी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा,  सम्मेलन का उद्देश्य  हितधारकों को न्यायसंगत, समावेशी और धरती को सुरक्षित बनाने के लक्ष्य की दिशा में साथ काम करने को प्रेरित करना है। यही पीएम मोदी का विजन है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय दिवस पर एस्टोनिया के लोगों को बधाई दी
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एस्टोनिया के राष्ट्रीय दिवस पर एस्टोनिया के विदेश मंत्री उर्मस रिंसालू और देश के लोगों को बधाई दी। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, विदेश मंत्री उर्मस रिंसालू, एस्टोनिया की सरकार और लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई। इससे पहले बीते वर्ष सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के दौरान जयशंकर ने रिंसालू से मुलाकात की थी। इस दौरान एस्टोनिया में भारत का दूतावास खुलने के बाद जयशंकर और रिंसालू ने द्विपक्षीय सहयोगगहरा करने पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed