फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA issued a travel advisory urging Indian citizens to avoid non-essential travel to Iran

MEA: ईरान को लेकर भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

Mon, 05 Jan 2026 08:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 08:34 PM IST
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी आंदोलन के गंभीर रूप धारण करने के बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की गैरजरूरी यात्रा से परहेज बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
MEA issued a travel advisory urging Indian citizens to avoid non-essential travel to Iran
ईरान में प्रदर्शन - फोटो : न्यूज ऑन एयर

विस्तार

मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान को लेकर अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक भारतीय नागरिक ईरान की गैर-जरूरी यात्राओं से बचें।

विज्ञापन


भारतीयों के दी यह सलाह
मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्हें विरोध-प्रदर्शनों या किसी भी अशांत क्षेत्र से दूर रहने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और स्थानीय हालात पर करीबी नजर बनाए रखने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक नियमित रूप से तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी सूचनाओं पर नजर रखें। मंत्रालय ने ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी तत्काल भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कैसे बिगड़े ईरान के हालात
गौरतलब है कि ईरान में महंगाई, बेरोजगारी और राजनीतिक दमन के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे इन लोगों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के मामले में अमेरिका ने खामेनेई को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा इसी दौरान इस्राइल ईरान के खिलाफ युद्ध का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, तीन हफ्ते के भीतर पांचवीं वारदात

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया है कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान की गैरजरूरी यात्रा से बचें। ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक खास सावधानी बरतें। विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचें और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्कमें रहें। दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें। गौरतलब है कि ईरान में करीब 10,000 भारतीय रह रहे हैं, जिनमें अधिकतर राजधानी तेहरान, मशहद और बंदर अब्बास में बसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed