{"_id":"65c9fba10c36f3e12c0b88fc","slug":"mea-from-the-release-of-ex-navy-veterans-from-qatar-to-pm-modi-uae-visit-vinay-kwatra-know-all-about-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: कतर से पूर्व नौसेना दिग्गजों की रिहाई से लेकर पीएम मोदी के UAE दौरे तक, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: कतर से पूर्व नौसेना दिग्गजों की रिहाई से लेकर पीएम मोदी के UAE दौरे तक, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Mon, 12 Feb 2024 04:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:36 PM IST
सार
बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन पर विदेश सचिव ने कहा कि बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम पीएम मोदी की यूएई यात्रा का अहम हिस्सा है। अब तक हमें जो जानकारी मिल सकी है, उसके हिसाब से उस दिन लगभग 2000-5000 भक्तों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Foreign Secretary Vinay Kwatra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कतर से भारतीय पूर्व नौसेना दिग्गजों की रिहाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर बयान जारी किया। कतर से आठ भारतीय पूर्व नौसेना दिग्गजों की रिहाई पर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि हम उनकी वापसी के लिए आभारी हैं। उन्हें रिहा करने के लिए हम कतर सरकार और अमीर के फैसले की सराहना करते हैं। हम उनमें से सात भारतीय नागरिकों को वापस पाकर खुश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 8वें भारतीय नागरिक को भी रिहा कर दिया गया है और हम कतर सरकार के साथ काम करना जारी रखेंगे ताकि यह देखा जा सके कि उसकी भारत वापसी कितनी जल्दी संभव होगी। प्रधानमंत्री ने स्वयं व्यक्तिगत रूप से इस मामले में सभी घटनाक्रमों की लगातार निगरानी की।
विज्ञापन
विदेश सचिव ने कहा कि 14 फरवरी को अपनी यूएई यात्रा पूरी करने के बाद पीएम 14 फरवरी की दोपहर को दोहा कतर जाएंगे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद और कतर के उच्च गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे... यह पीएम की कतर की दूसरी यात्रा होगी... भारत और कतर के बीच मजबूत द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 20 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
अन्य देशों में भारतीय कैदियों की संख्या पर क्या बोले?
यूएई, कतर और अन्य देशों में भारतीय कैदियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर विदेश सचिव ने कहा कि भारत सरकार के पास बातचीत के लिए व्यापक तंत्र हैं, जिसमें हमारे देश के साथ-साथ संबंधित देश का सिस्टम भी भाग लेता है। सभी भारतीय कैदियों की शीघ्र रिहाई की दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं, फिर चाहे वे किसी भी देश में क्यों न हों। ऐसी व्यवस्थाएं भी हैं, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि इन कैदियों को जहां भी संभव हो, जो भी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन पर क्या कहा?
बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन पर विदेश सचिव ने कहा कि बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम पीएम मोदी की यूएई यात्रा का अहम हिस्सा है। अब तक हमें जो जानकारी मिल सकी है, उसके हिसाब से उस दिन लगभग 2000-5000 भक्तों के आने की उम्मीद है।