फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mea condemns iran attack uae petroleum zone indians injured

'यह अस्वीकार्य है': UAE के तेल क्षेत्र पर ईरानी हमले की PM ने की कड़ी निंदा; तीन भारतीयों के घायल होने की खबर

Tue, 05 May 2026 11:33 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 May 2026 11:33 AM IST
सार

MEA: भारत ने यूएई के फुजैराह स्थित तेल औद्योगिक क्षेत्र पर हुए हमले को अस्वीकार्य बताया है। इस घटना में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है। साथ ही भारत ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच संयम, संवाद और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
mea condemns iran attack uae petroleum zone indians injured
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह तेल औद्योगिक क्षेत्र पर हमले तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को अस्वीकार्य बताया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। प्रधानमंत्री ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के हमले और नागरिकों को नुकसान पहुंचाना अस्वीकार्य है और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता चाहता है और इसके लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने यह भी अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना रुकावट व्यापार और आवाजाही जारी रहनी चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही है।


यूएई के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रोका। लेकिन फुजैराह में एक ड्रोन हमले से तेल सुविधा में आग लग गई। इसमें वहां काम कर रहे तीन भारतीय घायल हो गए। इस बीच, ब्रिटिश सेना ने भी समुद्र में दो जहाजों में आग लगने की जानकारी दी है।


ये भी पढ़ें: बंगाल में बवाल: कई जिलों में TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, दीदी की पार्टी ने लगाए आरोप, भाजपा ने किया इनकार

ईरान ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी सीधे नहीं ली। लेकिन उसके विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका और यूएई को स्थिति बिगाड़ने से बचना चाहिए। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने भी कहा कि उनका यूएई या किसी तेल ठिकाने पर हमला करने का कोई प्लान नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अमेरिका की सैन्य नीतियों की वजह से तनाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed