फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA calls Bangladesh High Commissioner amid security concerns

Bangladesh Unrest: भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव, सरकार ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को फिर किया तलब

Tue, 23 Dec 2025 10:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 23 Dec 2025 10:17 PM IST
सार

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या की घटना की बाद भारत में आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने मंगलवार को दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग का घेराव किया। इसके अलावा दिल्ली ने देश शाम एक बार फिर से बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया है। 
 

विज्ञापन
MEA calls Bangladesh High Commissioner amid security concerns
बांग्लादेश में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच राजनायिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब कर बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की गहन जांच की मांग की। नई दिल्ली का यह फैसला उस घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद आया, जब भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने तलब कर नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुई  घटनाओं को लेकर विरोध दर्ज कराया था। इसके अलावा, मंगलवार देर शाम बांग्लादेश ने अपने अगरतला स्थित मिशन से वीजा सेवाएं अस्थायी तौर पर रद्द कर दीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

विदेश मंत्रालय (एमईए) में हुई बैठक के दौरान रियाज हमीदुल्लाह से सरकार की ओर से कहा गया है कि बांग्लादेश को शरीफ उस्मान हादी की हत्या की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करनी चाहिए। हादी की हत्या में भारत की कथित भूमिका को लेकर लगाए गए अपुष्ट आरोपों के बाद बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं भड़क उठी हैं। इसके चलते बांग्लादेश में भारतीय मिशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।  एक सप्ताह में दूसरी बार भारत ने बांग्लादेश के उच्च अधिकारी को तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उच्चायुक्त को तलब किए जाने के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने 20 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग और आवास के बाहर हुई घटनाओं तथा 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी स्थित बांग्लादेश वीजा केंद्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त तलब
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को मंगलवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि विदेश सचिव असद आलम सियाम ने वर्मा से भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थित बांग्लादेश के दूतावासों की सुरक्षा को मजबूत करने का अनुरोध किया। पिछले 10 दिनों में दूसरी बार बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने वर्मा को तलब किया है। अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान उच्चायुक्त को विभिन्न घटनाओं के सिलसिले में कम से कम छह बार तलब किया जा चुका है।



दीपू चंद्र दास के परिवार से मिले शिक्षा सलाहकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शिक्षा सलाहकार सीआर अबरार ने दीपू चंद्र दास के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना पर अंतरिम सरकार की ओर से गहरी संवेदना जताई। साथ ही कहा, यह एक जघन्य आपराधिक कृत्य था जिसका कोई औचित्य नहीं है और बांग्लादेशी समाज में इसकी कोई जगह नहीं है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: नाम बदला, चुप्पी साधी फिर जान बचाने के लिए की मशक्कत; बांग्लादेश से लौटे भारतीय ने सुनाई आपबीती

 बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के समर्थन में पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की पीटकर की गयी हत्या के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर असम के कामरूप जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल और इंटरनेशनल हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘शिकायत के आधार पर रंगिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने हत्या की घटना का वीडियो कथित तौर पर पोस्ट किया तथा इस अपराध के समर्थन में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed