{"_id":"5bfa13b7bdec2241bb51ce9c","slug":"me-too-sotheby-india-md-sent-md-gaurav-bhatia-on-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"#मीटू: सोदबी इंडिया के एमडी लंबी छुट्टी पर, शिकायतकर्ता में दो पुरुष भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#मीटू: सोदबी इंडिया के एमडी लंबी छुट्टी पर, शिकायतकर्ता में दो पुरुष भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : Twitter
मीटू अभियान में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सोदबी इंडिय के मुंबई स्थित एमडी गौरव भाटिया को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। कंपनी ने उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। उनपर अभी तक चार लोगों ने आरोप लगाए हैं। जिनमें से दो पुरुष हैं। नीलामी हाउस ने एक बयान में कहा है कि कंपनी में उत्पीड़न के लिए कोई जगह नहीं है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाटिया को ये पद अक्तूबर 2016 में मिला था। कंपनी का कहना है कि इस सबसे 29 नवंबर को मुंबई में होने वाली सेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोदबी का कहना है कि भाटिया छुट्टी के लिए सहमत हो गए हैं। वह जांच में सहयोग देने के लिए भी सहमत हो गए हैं।
बता दें भाटिया से जुड़े खुलासे इंस्टाग्राम अकाउंट सीन एंड हेर्ड से हुए। जिसमें मीटू स्टोरीज को शेयर किया जाता है। इस अकाउंट से चार लोगों की पहचान बताए बिना चार स्टोरीज शेयर की गईं। जिनमें भाटिया पर गलत तरीके से छूना, जबरन किस करना और बाकी तरह के यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे। दो मामले तब के हैं जब भाटिया एलवीएमएच में कार्यरत थे, वहीं एक मामला सोदबी में उनके वर्तमान पद से जुड़ा है।
उनपर चौथा आरोप 22 नवंबर को लगा, इसमें कहा गया है कि 2014 में जब वह एक लग्जरी कंपनी के बॉस थे, तब उन्होंने एक इवेंट के बाद होटल के कमरे में कम्यूनिकेशन टीम के सदस्य के साथ यौन शोषण किया।
पुरुष शिकायतकर्ता ने कहा, "इवेंट खत्म होने के बाद उन्होंने मुझे कमरे में बुलाया, उन्होंने काम के बहाने से बुलाया। मुझे लगा कि वह लड़की को कमरे में बुलाकर असहज महसूस नहीं करवाना चाहते थे, इसलिए शायद उन्होंने मुझे बुलाया। मैं लड़का था तो चला गया। कमरे में वह मुझे गलत तरीके से छूने लगे। मैं पूरे समय मना करता रहा। मैं काफी डर गया और आश्चर्य में था और कई दिनों तक परेशान रहा। अब मैं इसलिए ये बता रहा हूं क्योंकि कई और लोग भी सामने आए हैं।" बता दें भाटिया अपने खिलाफ लगे आरोपों की जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेेंगे।