फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Me Too: Narendra Modi said daughter not only has the right to live but also the right to honour

पीएम मोदी ने कहा बेटियों को केवल जीने का नहीं, सम्मान का भी है अधिकार

Sat, 13 Oct 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Me Too: Narendra Modi said daughter not only has the right to live but also the right to honour
मी टू अभियान

देशभर में मी टू अभियान को लेकर जंग छिड़ी हुई है। लगभग रोजाना एक बड़ी शख्सियत पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं। सबसे ज्यादा बॉलीवुड जगत से सामने आ रहे हैं। इस बहस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि एक बेटी को केवल जीने का ही नहीं बल्कि सम्मान पाने का भी अधिकार है। उनकी कैबिनेट की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस अभियान के तहत सामने आने वाले नामों पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही है। इस समिति में पूर्व जज और वकील शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में बोलते हुए कहा, 'कुछ संकुचित मानसिकता वाले लोग मासूम बच्ची को अनावश्यक मानते हैं और उन्हें गर्भ में ही मार देते हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की वजह से हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में लड़कियों की संख्या बढ़ी है।' 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, 'बहुत सारी मासूम जिंदगियों को जीने का अधिकार मिला है। लेकिन जिंदगी का मतलब केवल सांस लेना नहीं है। सम्मान भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।' पीएम का बयान महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के बयान के कुछ घंटों बाद आया है। गांधी ने मी टू अभियान के तहत सामने आए शख्सियतों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरकार अपने विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर घिर गई है। कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता अकबर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनपर आरोप लगे हैं कि उन्होंने विभिन्न संस्थानों में संपादक रहते हुए महिलाओं का शोषण किया है। मेनका गांधी ने कहा, 'मैं हर एक शिकायत के पीछे के दर्द और आघात को समझती हूं। कार्यस्थल पर यौन शोषण के मामलों से जीरो टॉलरेंस के साथ निपटना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed