फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MDH owner Mahashay Dharampal Gulati gets emotional after paying tribute to sushma swaraj

वीडियो: सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए 'मसाला किंग' महाशय धर्मपाल, फूट-फूट कर रोने लगे

Wed, 07 Aug 2019 06:53 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
MDH owner Mahashay Dharampal Gulati gets emotional after paying tribute to sushma swaraj
एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी - फोटो : ANI
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं है। उनके असमय चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। सुषमा स्वराज का दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने किया। पंचतत्व में विलीन होने से पहले सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।  भाजपा मुख्यालय में सुषमा स्वराज का अंतिम दर्शन करने पहुंचे एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी फूट-फूटकर रोने लगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडिया जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुषमा जी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एमडीएच मसालों के संस्थापक और मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी भावुक हो गए। इनता ही नहीं वे फूट-फूट कर रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया लेकिन वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा। घबराहट होने की शिकायत के बाद रात करीब 9.00 बजे सुषमा को एम्स लाया गया जहां काफी प्रयासों के बाद भी उनकी जान नही बचाई जा सकी। 67 वर्षीय की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

जंतर मंतर स्थित आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार से लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की लंबी कतारें दिखीं। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण भी भावुक दिखे। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी रोने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने प्रतिभा को ढांढस बंधाया। 


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। सुषमा को श्रद्धांजलि देते वक्त वेंकैया नायडू और समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव फफक कर रो पड़े। गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बाबुल सुप्रियो और मनोज तिवारी ने अंतिमदर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शरद यादव, अशोक गहलोत, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, बिप्लब देव समेत कई बड़े नेताओं ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे से भाजपा मुख्यालय में रखा गया, जहां पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ने बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को दोपहर तीन बजे लोदी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया। जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed