फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   md fukran took oath in the name of God in aligarh

अलीगढ़ में फुरकान ने ली ‘ईश्वर’ के नाम पर शपथ, गोरखपुर में नहीं गूंजा वंदेमातरम

Wed, 13 Dec 2017 02:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
md fukran took oath in the name of God in aligarh
अलीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर मो. फुकरान (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ नगर निगम में मेयर शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान ने ईश्वर के नाम पर शपथ लेकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्हें कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने शपथ दिलाई। सियासी पार्टियां इस बारे में अटकलें लगा रही थी कि फुकरान किसके नाम पर शपथ लेंगे। 
विज्ञापन


मो. फुकरान ने कार्यक्रम से पहले वंदेमातरम भी गाया। बसपा के कुछ समर्थकों के साथ मुस्लिम लोग अपनी सीटों पर बैठे रहे, जबकि नव निर्वाचित मेयर और सभी पार्षदों समेत सभागार में मौजूद लोग खड़े हो गए। 
विज्ञापन


गोरखपुर में नहीं गूंजा वंदेमातरम
गोरखपुर में नवनिर्वाचित मेयर और 70 वार्डों के पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ के जिले में वंदेमातरम नहीं गूंजा। दरअसल समारोह में एक पार्षद ने भारत माता की जय का उद्घोष किया तो पूरे सदन ने जयकारा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद जब एक अन्य पार्षद ने वंदेमातरम का उद्घोष किया तो वहां पूरी तरह से शांति छा गई। किसी ने भी वंदेमातरम नहीं दोहराया। समारोह में मंच पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ही नहीं सभी बड़े अधिकारियों के अलावा भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed