फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Results: 'AAP-30' overshadowed many Union Ministers, six CMs and BJP MPs, these 5 AAP leaders did wonders

MCD Results: कई केंद्रीय मंत्री, छह सीएम और BJP के कई सांसदों पर भारी पड़ी 'AAP-30', इन पांच आप नेताओं का कमाल

Wed, 07 Dec 2022 01:59 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:59 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में भी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन इसके बाद भी इनका जादू दिल्लीवासियों पर नजर नहीं आया।

विज्ञापन
MCD Results: 'AAP-30' overshadowed many Union Ministers, six CMs and BJP MPs, these 5 AAP leaders did wonders
Delhi MCD Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत के करीब नजर आ रही है। जबकि कुछ सीटों पर भाजपा अभी तक कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस पूरे चुनाव में भाजपा की स्टार प्रचारकों की फौज पर आप-30 भारी पड़ती हुई दिख रही है। एमसीडी के इस चुनावों में दिल्ली वालों के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जोड़ी के अलावा सांसद राघव चड्डा,हरभजन सिंह की टोली के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी प्रचार करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

15 सालों से दिल्ली की एमसीडी पर काबिज भाजपा ने अपना किले को बचाए रखने के लिए इस बार चुनाव प्रचार के लिए 40 से स्टार प्रचारकों मैदान में उतारा था। जबकि आप ने 30 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा था। हर चुनाव में आक्रामक प्रचार के लिए जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में भी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी थी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत 11 केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार की कमान संभाली। इसके अलावा 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी मैदान में उतरे थे। दिल्ली के सातों सांसदों के अलावा वोटरों को रिझाने के लिए अभिनेता से सांसद बने हेमा मालिनी और रवि किशन और सैकड़ों सांसद भी प्रचार करते हुए नजर आए। लेकिन इसके बाद भी इनका जादू दिल्लीवासियों पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा के मुकाबले आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली के एमसीडी के चुनावों में 30 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा था। हालांकि दिल्ली की पूरे प्रचार की कमान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद राघव चड्डा,हरभजन सिंह ने संभाल रखी थी। इसके अलावा मंत्री गोपाल राय और सांसद संजय सिंह भी पार्टी के पक्ष में जोर शोर से प्रचार करते हुए नजर आए। आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रचारकों को मैनेज करने के लिए बकायदा एक चार्ट तैयार किया था। ताकि दोनों चुनावों में बड़े नेता नजर आ सके। इसके जरिए ही सभी स्टार प्रचारकों की रैली व सभा को मैनेज किया जाता था। पार्टी ने चुनाव को देखते हुए एक वार रुम भी तैयार किया था। इसमें सभी सीटों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। यहां से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की निगरानी होती थी।
विज्ञापन

भाजपा सांसदों के इलाकों में भी आप को बढ़त  
रुझानों के मुताबिक, सांसद हर्षवर्धन के लोकसभा क्षेत्र में चांदनी चौक में 16 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 14 आप बढ़त बनाए हुए है। सांसद मनोज तिवारी के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की 18 सीटों पर भाजपा आगे हैं। कांग्रेस चार, आप 17 और अन्य दो पर बढ़त बनाए हुए है। सांसद गौतम गंभीर के क्षेत्र ईस्ट दिल्ली से भाजपा 21, कांग्रेस दो और आप 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के लोकसभा क्षेत्र नई दिल्ली में भाजपा महज 5 सीट पर बढ़त  पर है। जबकि आप 20 सीटों पर आगे चल रही है। सांसद और गायक हंसराज हंस के क्षेत्र नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की 17 सीटों पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस,22 सीटों पर आप एक सीट पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। सांसद प्रवेश वर्मा के वेस्ट दिल्ली क्षेत्र से भाजपा 14 और आप 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सांसद रमेश बिधूड़ी के साउथ दिल्ली में भाजपा 13,एक कांग्रेस और 23 सीटों पर आप बढ़त बनाए हुए है।

गौरतलब है कि, एमसीडी की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। चुनाव में 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार सबसे अधिक (65.74 प्रतिशत) मतदान वार्ड नंबर पांच (बख्तावरपुर) में हुआ, जबकि सबसे कम (33.74 फीसदी) वोट वॉर्ड नंबर 145 (एंड्रयूज गंज) में पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed