फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MCD Election: AAP leader Durgesh Pathak said - BJP should tell where the funds for cleaning went?

MCD Election: 'आप' नेता दुर्गेश पाठक बोले- कूड़ा प्रबंधन हमारा सबसे बड़ा मुद्दा, भाजपा बताए कहां गए पैसे?

Wed, 16 Nov 2022 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

MCD Election: हमारे संवाददाता के साथ बातचीत में आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि पूरी दिल्ली के लिए कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां देश-दुनिया से लोग आते हैं, लेकिन यहां से वे दिल्ली की जो छवि लेकर जाते हैं, वह बेहद दुखद है। आप लुटियन जोन को छोड़ दें, तो पूरी दिल्ली में कहीं भी चले जाइये, हर जगह गंदगी और कूड़े का अंबार दिखेगा...

विज्ञापन
MCD Election: AAP leader Durgesh Pathak said - BJP should tell where the funds for cleaning went?
MCD Election: Durgesh pathak AAP - फोटो : File Photo

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी सियासी दल निगम में सरकार बनाने को लेकर ताल ठोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस बार निगम में सत्ता हासिल कर दिल्ली की राजनीति में अपनी धमक दिखाना चाहती है। इस अवसर पर हमारे संवाददाता ने आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक से पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश:

विज्ञापन

प्रश्न- दुर्गेश पाठक जी, आप निगम चुनावों को लेकर लंबे समय से बेहद गंभीरता के साथ तैयारी करते रहे हैं। अब चुनाव आ गए हैं। आप यह चुनाव किस मुद्दे पर लड़ रहे हैं, आपकी दृष्टि में नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

विज्ञापन

उत्तर: मेरे लिए ही नहीं, पूरी दिल्ली के लिए कूड़ा प्रबंधन और साफ-सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां देश-दुनिया से लोग आते हैं, लेकिन यहां से वे दिल्ली की जो छवि लेकर जाते हैं, वह बेहद दुखद है। आप लुटियन जोन को छोड़ दें, तो पूरी दिल्ली में कहीं भी चले जाइये, हर जगह गंदगी और कूड़े का अंबार दिखेगा। हम दिल्ली की यही छवि बदलना चाहते हैं और इसी के लिए जनता का समर्थन मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न- आपके पास दिल्ली का कूड़ा समाप्त करने के लिए क्या प्लान है?

उत्तर: मैं आपको बताना चाहता हूं कि कूड़े की सफाई कोई रॉकेट साइंस नहीं है। दुनिया के तमाम देश ये काम कर रहे हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते? हमारे पास विशेषज्ञों की टीम है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वयं इसके विषय में विस्तृत चर्चा की है और उन तरीकों को समझा है, जिससे दिल्ली को साफ-सुंदर बनाया जा सकता है। हम दिल्ली की जनता के सहयोग से यह करके दिखाएंगे। भाजपा को बताना चाहिए कि निगम की सफाई के लिए हजारों करोड़ रुपये का फंड कहां गया?


प्रश्न- भाजपा का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने लोगों को साफ पानी पहुंचाने और यमुना की सफाई जैसी जो जिम्मेदारी दी थी, वे उसमें सफल नहीं रहे। ऐसे में लोग आपके नए वायदों पर भरोसा कैसे करेंगे?

उत्तर: दिल्ली की जनता ने अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी सौंपी थी, हम उस पर लगातार काम कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को साफ पानी पहुंचाने के लिए गली-गली की पुरानी पाइप बदलने, नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स विकसित करने पर काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के 95 फीसदी से ज्यादा लोगों को साफ-स्वच्छ पानी मिल रहा है। केजरीवाल सरकार ने हर घर स्वच्छ जल का वादा किया था, बहुत जल्द आप इसे पूरा होते देखेंगे।

प्रश्न: आम आदमी पार्टी के क़ई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप हैं। क्या इसका पार्टी को नुकसान होगा?

उत्तर: दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। वह सच देख रही है, समझ रही है। एक्साइज ड्यूटी का मामला हो या सत्येंद्र जैन का मामला, अदालत में अब तक कोई साक्ष्य पेश नहीं किया जा सका है। अदालतें जांच एजेंसियों को फटकार लगा रही हैं। जहां तक चुनाव की बात है, इसका हमें कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि लोग देख रहे हैं कि उनके बेटे को उनके लिए काम नहीं करने दिया जा रहा है, इससे नाराज होकर लोग भाजपा के ही विरोध में मतदान करेंगे। सच्चाई ये है कि ये सब आरोप केवल इसलिए लगाए जा रहे हैं, जिससे जनता का ध्यान उन मुद्दों से हटाया जा सके जो भाजपा की विफलता की कहानी कह रहे हैं। लेकिन हम पूरी तरह सफाई और कूड़े की सफाई जैसे मुद्दों पर ही चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रश्न- चर्चा है कि भाजपा ने एमसीडी का चुनाव गुजरात के साथ करवाकर आम आदमी पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। क्या आपको कार्यकर्ताओं-नेताओं की कमी से जूझना पड़ रहा है?

उत्तर: हम जब से राजनीति में आये हैं, हर दिन किसी न किसी तरह से हमें रोकने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जब जनता आपके साथ होती है तो कोई तिकड़म काम नहीं आती। मैं चुनाव आयोग या किसी संस्था के ऊपर कोई प्रश्न खड़े नहीं करना चाहता। मैं केवल इतना ही कहूंगा कि हमारे पास नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ जनता का समर्थन है। हम पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दोनों राज्यों में अलग-अलग कार्यकर्ता हैं और सभी अपने काम में जुटे हुए हैं। कोई समस्या नहीं है।

प्रश्न- लेकिन क्या इससे अरविंद केजरीवाल दिल्ली पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे?

उत्तर: अरविंद केजरीवाल जी हमारे सबसे बड़े नेता हैं। हम उनकी लोकप्रियता और संगठन को आगे बढाने की क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे। एक-दो दिन में उनके कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा आप लोगों (मीडिया) के माध्यम से जनता तक पहुंचा दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed