फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   may get some relief on Tuesday from pollution in Delhi, AQI level reached 999

प्रदूषण से मंगलवार को मिल सकती है थोड़ी राहत, शुक्र-शनि को फिर गंभीर हो सकते हैं हालात!

Mon, 04 Nov 2019 06:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Nov 2019 06:24 PM IST
सार

  • इस हफ्ते हवा का स्तर सात से 12 किमी/घंटे तक रहने का अनुमान
  • आर्द्रता 50 से 82 फीसदी के बीच रहेगी
  • हवा के बहाव, ऑड-ईवन योजना से प्रदूषण से कुछ राहत की उम्मीद

विज्ञापन
may get some relief on Tuesday from pollution in Delhi, AQI level reached 999
ODD Even First Day Delhi - फोटो : PTI

विस्तार

शनिवार और रविवार को खतरनाक स्तर का प्रदूषण झेल चुकी दिल्ली को सोमवार को कुछ राहत मिली। सोमवार को राजधानी में धूप खिली रही। हवा चलने से प्रदूषण स्तर में कुछ कमी आई। लेकिन बावजूद इसके राजधानी का प्रदूषण स्तर बेहद गंभीर स्थिति में है। सोमवार को भी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण स्तर 999 स्तर को पार कर गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में PM 2.5 का अधिकतम स्तर 901, श्रीनिवासपुरी में 985, आईटीओ पर 864 और जहांगीरपुरी में 849 रहा।

विज्ञापन


जबकि PM 10 का स्तर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में  999 से अधिक, आरके पुरम में 915 और ओखला क्षेत्र में 999 से ऊपर रहा।

मंगलवार को हवा की गति 19 किमी प्रति घंटा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हवा बहने की गति में सुधार रहेगा जिसका असर राजधानी के प्रदूषण स्तर पर देखने को मिल सकता है। सोमवार को हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे अधिकतम (दोपहर दो बजे तक) रिकॉर्ड की गई है। इसके कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार हवा के बहाव की औसत गति मंगलवार को 19 किमी/घंटा रहेगी, जिससे प्रदूषण में कुछ कमी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि बुधवार को हवा का बहाव एक बार फिर कम होकर 7 किमी/घंटा रह सकता है। वहीं गुरुवार को 11 किमी/घंटा, शुक्रवार को 10 किमी/घंटा, शनिवार को 13 किमी/घंटा और रविवार को 13 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आद्रता 51 फीसदी

आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। सोमवार को दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 43 फीसदी, मंगलवार को 51 फीसदी, बुधवार को 51 फीसदी, गुरुवार को 64 फीसदी, शुक्रवार को 82 फीसदी, शनिवार को 71 फीसदी और रविवार को 59 फीसदी रहने का अनुमान है।

शुक्र-शनि को फिर बढ़ेगा प्रदूषण!

हवा की गति और आर्द्रता के आधार पर मंगलवार को प्रदूषण स्तर में कुछ और राहत मिल सकती है। बुधवार को आर्द्रता 51 फीसदी और हवा का बहाव केवल 7 किमी प्रति घंटे रहने से प्रदूषण दोबारा बढ़ सकता है। हालांकि गुरुवार के बाद प्रदूषण से कुछ राहत जरुर मिल सकती है। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को आर्द्रता बढ़ने से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो सकती है।

ऑड-ईवन से भी मिलेगी मदद

दिल्ली सरकार ने राजधानी में ऑड-इवेन योजना लागू कर दी है, जो आज चार नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 15 लाख वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे। इस योजना से भी प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed