{"_id":"5ce0b1fdbdec22070d459f39","slug":"may-19-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sun, 19 May 2019 07:01 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 19 May 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव का आखिरी चरण : 8 राज्यों की 59 सीटो पर मतदान, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मैदान में
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरणों में 483 सीटों पर संपन्न हो चुके चुनाव के बाद आज सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान है। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 लोकसभा सीटों, बंगाल की नौ, बिहार और मध्यप्रदेश की 8-8 सीटों समेत 59 लोकसभा सीटों पर 400 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
अगले 48 घंटे बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी की आशंका
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। राजधानी में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में 19 और 20 मई को 48 घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि की वॉर्निंग है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका-ईरान तनाव : फारस की खाड़ी पर विमानों को खतरा
अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राजनयिकों ने शनिवार को चेतावनी देकर बताया कि फारस की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाले वाणिज्यिक विमानों को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। फेडरल एविएशन एडमिमिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया कि खाड़ी से उड़ान भरने वाले विमान गलत पहचान का शिकार हो सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
दूसरे दलों से बातचीत के लिए कांग्रेस ने बनाया 5 वरिष्ठ नेताओं का कोर ग्रुप
तेलुगूदेशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू की कवायद के बीच कांग्रेस ने दूसरे दलों से वार्ता के लिए पांच वरिष्ठ नेताओं का कोर ग्रुप बनाया है। इसमें पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
बिहार : सिर से जुड़ीं बहनों को मिला अलग-अलग वोट डालने का अधिकार
बिहार की राजधानी के समनपुरा इलाके में रहने वालीं जुड़वा बहनें सबाह और फराह (23) आपस में सिर से जुड़ी हैं, इसलिए अभी तक उनकी पहचान दो की बजाय एक ही व्यक्ति के रूप में होती रही है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में भी उन्हें अलग नहीं मानते हुए एक ही मतदाता पहचान पत्र जारी किया गया।
पढ़ें पूरी खबर..