{"_id":"5e0015908ebc3e87c56e9a90","slug":"maulana-azad-national-urdu-university-protests-against-caa-and-nrc-entered-tenth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: मौलाना आजाद विवि में विरोध-प्रदर्शन, जामिया की पोस्टर गर्ल भी पहुंचीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: मौलाना आजाद विवि में विरोध-प्रदर्शन, जामिया की पोस्टर गर्ल भी पहुंचीं
Mon, 23 Dec 2019 06:47 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लाठियों के बीच साथियों को बचातीं आयशा और लदीदा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (एमएएनयूयू) पिछले नौ दिन से प्रदर्शन पर है। रविवार को उनके विरोध प्रदर्शन का दसवां दिन शुरू हो गया।
विज्ञापन
Hyderabad: Maulana Azad National Urdu University (MANUU) students held a protest against #CitizenshipAmendmentAct, yesterday. #Telangana pic.twitter.com/FPc4YMRRna
— ANI (@ANI) December 22, 2019विज्ञापन
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के नागरिकता अधिनियम के विरोध का चेहरा बनीं लदीदा सखलून और आयशा रेना भी अब इस प्रदर्शन में शामिल हो गई हैं। यह दोनों छात्राएं केरल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह दोनों एक युवक को पुलिस की पिटाई से बचाने की कोशिश करतीं नजर आई थीं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।
बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न किए जाने के चलते भागकर भारत आने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाइयों को नागरिकता देने के लिए प्रावधान किया गया है, खास तौर पर ऐसे लोग जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत आए थे।
यूपी में पोस्टर चिपकाकर पहचाने जा रहे बवाली
सीएए के विरोध में बवाल करने वाले लोगों को यूपी पुलिस दबिश देकर गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने बवालियों के पोस्ट और होर्डिंग लगाकर पहचान की है। रविवार को गाजियाबाद जिले में 27 बवालियों को पकड़ा गया है।देर रात तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती रही। बताया गया कि गाजियाबाद जिले में रविवार को 27 में से 23 लोगों को जेल भेजा गया। यहां सपा नेता डा. अबरार समेत 92 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। बवाल वाले स्थानों पर पुलिस रविवार को भी निरीक्षण कर जायजा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाने में लगी है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लोनी बॉर्डर और लोनी थाने की संयुक्त टीम गिरफ्तारी बवाल करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही हैं। वह दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी लोनी क्षेत्र के हैं, जिन्हें थाने में दाखिल कराया गया है। लोनी में रविवार को दिन में 20 लोगों को गिरफ्तार किया था और आधी रात के समय तीन आरोपी और पकड़े गए।