फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mathura jawahar bagh firing

मथुरा कांड पर बयानबाजी, जाट मरे तो सब थे खामोश: यशपाल

Thu, 09 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांठ (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कांठ (मुरादाबाद) Updated Thu, 09 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
mathura jawahar bagh firing
यशपाल मलिक बोले मथुरा कांड पर देश में मचा है भूचाल।
यूपी के कांठ के हकीमपुर में रेलवे क्रासिंग के पास आरक्षण की मांग को लेकर जाट धरने पर बैठे हैं। धरने को संबोधित करते हुए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि मथुरा कांड पर पूरे देश में सियासी भूचाल मचा है लेकिन जब हरियाणा में जाट मारे गए तो कोई नहीं बोला।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए मलिक ने कहा कि हरियाणा में षड्यंत्र के तहत हुए दंगों में 18 जाटों की हत्या कर दी गई तो इन नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। आने वाले समय में जाटों को इस दोहरी नीति का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाटों को दूसरे समाजों से अलग-थलग करने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन


जो समाज हर वक्त जाटों के साथ रहते थे। उन्हें बरगलाकर दूर किया जा रहा है। लेकिन अब वक्त आ गया है उन बिरादरियों को अपने साथ वापस मिलाना होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर जाट का अधिकार है। वह हक के लिए आरक्षण मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट के समकक्ष बिरादरियों को न जाने कब का आरक्षण मिल गया है तो जाट को आरक्षण देने में दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा कि पहले आरक्षण की लड़ाई थी अब उन्हें साजिशों के खिलाफ भी एक जंग लड़नी होगी। 2017 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा चुनाव हैं। इससे पहले देश के हर जाट को केंद्रीय सेवाओं के साथ हर प्रदेश में आरक्षण चाहिए।

हरियाणा में गलत बयानी और यूपी में अपनापन

mathura jawahar bagh firing

मलिक ने कहा कि भाजपा नेता हरियाणा में जाटों के खिलाफ गलत बयानी कर रहे हैं। उनके इशारे पर वहां के अधिकारी भी जाटों के खिलाफ काम कर रहे हैं। वही भाजपा यूपी में जाटों से अपनापन जता रही है।

साजिश के तहत कराए गए दंगे
यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा में साजिश के तहत दंगे कराए गए। शांतिपूर्ण आंदोलन में जाट-गैर जाट का जहर घोलकर 18 जाटों की हत्या करा दी गई। अब हरियाणा में उल्टे जाटों पर ही अत्याचार किए जा रहे हैं। झूठे मुकदमे लिखकर सैकड़ों को जेल में डाल दिया है। मलिक ने कहा कि हरियाणा के जाट अधिकार के तहत शांतिपूर्ण आंदोलन चलाकर आरक्षण मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जाटों पर फर्जी लूटपाट, बलात्कार, कत्ल जैसे तमाम घृणित आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed