फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massod Azhar is suspected to be afflicted with renal failure and is under regular dialysis

आतंकी मसूद अजहर के गुर्दे खराब, पाक सेना के अस्पताल में होता है डायलिसिस

Sat, 02 Mar 2019 02:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 02 Mar 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Massod Azhar is suspected to be afflicted with renal failure and is under regular dialysis
मसूद अजहर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का संस्थापक मसूद अजहर के गुर्दे खराब हो गए हैं और वह पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सेना अस्पताल में नियमित डायलिसिस करवाता है। यह बातें एक अधिकारी ने कहीं। सुरक्षा अधिकारियों ने यह बातें तब कहीं जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा के जेईएम का मुखिया बीमार है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'हालिया रिपोर्ट इस बात का संकेत देती है कि अजहर के गुर्दे खराब हो गए हैं और वह पाकिस्तान सेना के मुख्यालय में स्थित अस्पताल में नियमित तौर पर डायलिसिस करवा रहा है।' कुरैशी ने गुरुवार को स्वीकारा था कि मेरी जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान में है। वह इतना बीमार है कि अपना घर भी नहीं छोड़ सकता है।
विज्ञापन


जैश के मुखिया की ओसामा बिन लादेन से काफी नजदीकी थी। अधिकारी ने कहा कि 50 साल का आतंकवादी सरगना इतना प्रभावशाली है कि जब इंडियन एयरलाइंस के अपहृत विमान आईसी 814 को आतंकवादियों के कब्जे से छुड़ाने के बदले में भारत ने उसे कंधार में 31 दिसंबर 1999 को रिहा किया था तो लादेन ने उसी रात उसके लिए भोज आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोज में लादेन ने बताया था कि कैसे वह और अजहर 1993 में मिलकर काम किया करते थे। अजहर को 1994 में जम्मू-कश्मीर में जिहाद का पाठ पढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने ब्रिटिश नागरिक ओमार शेख की भर्ती आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार (एचयूए) के सदस्य के तौर पर की थी।

शेख ने 1994 में भारत में चार विदेशी पर्यटकों का अपहरण किया था ताकि अजहर की रिहाई सुनिश्चित करवाई जा सके। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने शेख की गिरफ्त से चारों पर्यटकों को रिहा करवा लिया था। इसके बाद 1995 में दोबारा (एचयूए) ने पर्यटकों का अपहरण किया था और अजहर की रिहाई के लिए उन्हें मार दिया था।


अजहर की रिहाई के बाद जैश की स्थापना हुई और उसने जम्मू कश्मीर में पहला आत्मघाती हमला अप्रैल 2001 में श्रीनगर कैंट के बदामी बाग में किया था। इसे 24 साल के आत्मघाती हमलावर आसिफ सादिक ने अंजाम दिया था जो बर्मिंघम में पढ़ने वाला छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed