{"_id":"69fadaab77ca53d712037532","slug":"massive-fire-in-residential-building-in-bhubaneswar-people-killed-short-circuit-suspected-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर में रिहायशी इमारत में भीषण आग: 10 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भुवनेश्वर में रिहायशी इमारत में भीषण आग: 10 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Wed, 06 May 2026 11:37 AM IST
Riya Dubey
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Riya Dubey
Updated Wed, 06 May 2026 11:37 AM IST
सार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर इलाके स्थित बसंती विला अपार्टमेंट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 10 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब 4 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसके बाद इमारत में धुआं भर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मीसागर इलाके स्थित बसंती विला अपार्टमेंट की ग्राउंड फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मीसागर इलाके स्थित बसंती विला अपार्टमेंट की ग्राउंड फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत
हादसे में 70 वर्षीय बिश्वजीत बेहरा और 65 वर्षीय सुलता बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आग और धुएं के कारण इमारत में फंस गए थे। वहीं, 10 वर्षीय तेजस्विनी बेहरा गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिश्वजीत बेहरा अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। हादसे के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिसके कारण शुरुआत में स्थिति और भयावह हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी रमेश चंद्र सेठी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ग्राउंड फ्लोर के पार्किंग क्षेत्र के पास लगे इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन