फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive fire broke out in paint factories in Barasat West Bengal

Bengal: बंगाल के बारासात में पेंट फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 20 दमकल की गाड़ियां

Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बारासात में शनिवार शाम साढ़े सात बजे कुछ पेंट फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कम से कम 20 दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है। फायर कर्मियों के साथ ही पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
Massive fire broke out in paint factories in Barasat West Bengal
पेंट फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में शनिवार शाम कुछ पेंट फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग ने फैक्ट्रियों के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना पर मौके पर 20 दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिन पेंट फैक्ट्रियों में आग लगी है, वह कदमबागची पंचायत के अंतर्गत बामुनमोरा इलाके में हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FATF रिपोर्ट: भारत ने पकड़ी थी पाकिस्तानी मिसाइल एजेंसी की ड्यूल-यूज मशीनरी ऑटोक्लेव, इसलिए होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस अधिकारी के अनुसार, आग शाम करीब साढ़े सात बजे लगी। फैक्ट्रियों में अत्यधिक ज्वलशील पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कम से कम दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं। साथ ही मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें: Kerala High Court: 'निगरानी की आड़ में हिस्ट्रीशीटर्स के घरों में नहीं घुस सकती पुलिस', कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

एहतियात के तौर पर इलाके को खाली कराया
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक रणवीर कुमार के अनुसार, अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। एहतियात के तौर पर इलाके को खाली करा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी मौके पर हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed