{"_id":"6911688a8ec47ee4fe09f898","slug":"massive-fire-breaks-out-at-mumbai-corporate-park-no-casualties-reported-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में कॉरपोरेट पार्क में भड़की भीषण आग, दमकल ने मुश्किल से पाया आग पर काबू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में कॉरपोरेट पार्क में भड़की भीषण आग, दमकल ने मुश्किल से पाया आग पर काबू
Mon, 10 Nov 2025 09:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:52 AM IST
विज्ञापन
दमकल।
- फोटो : प्रतीकात्मक/Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुंबई स्थित चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के एक दो-मंजिला कॉरपोरेट पार्क में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित कॉरपोरेट पार्क की दूसरी मंजिल पर बने थॉमस कुक कार्यालय में करीब 1.30 बजे लगी। सूचना मिलने पर आठ फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और करीब 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि आग मुख्य रूप से विद्युत वायरिंग, कार्यालय के फर्नीचर, रिकार्ड, यूपीएस बैटरी बैकअप, फॉल्स सीलिंग, लकड़ी के दरवाजों, कांच की खिड़कियों और अन्य वस्तुओं तक सीमित रही। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।