फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive fire at detergent factory in Siliguri West Bengal Three killed in Medicine Factory Telangana

Fire: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में डिटर्जेंट फैक्ट्री में भीषण आग; तेलंगाना में तीन की मौत

Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित सिलीगुड़ी/हैदराबाद
सिलीगुड़ी/हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 PM IST
सार

तेलंगाना के संगारेड्डी में स्थित एक दवा कंपनी में रविवार को आग लगने से एक सहायक प्रबंधक सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Massive fire at detergent factory in Siliguri West Bengal Three killed in Medicine Factory Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक डिटर्जेंट कारखाने में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब 10 घंटे लग गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के फुलबाड़ी स्थित कारखाने में शनिवार देर रात गहरा धुआं देखा गया। शुरुआत में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे असफल रहे तो दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के पांच दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 10 घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा कि आग का असर इस कदर था कि फैक्ट्री की कंक्रीट की छत ढह गई। इस आग में कोई घायल नहीं हुआ, जिसके बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण होने का संदेह है।
विज्ञापन


फैक्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि आग से करीब 8-10 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है, क्योंकि पूरी निर्माण इकाई जलकर खाक हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोतल-पत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी के राठखोला इलाके में बोतल-पत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी अजीत घोष ने कहा कि हमारे अधिकारी शीघ्र ही आग लगने के कारणों का पता लगा लेंगे।


तेलंगाना में दवा कंपनी में आग लगी
इस बीच तेलंगाना के संगारेड्डी में स्थित एक दवा कंपनी में रविवार को आग लगने से एक सहायक प्रबंधक सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिन्नाराम पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गड्डापोथरम गांव में दवा कंपनी के गोदाम खंड के एक कमरे में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब रसायन और अन्य सामग्री ड्रम में डाली जा रही थी। हादसे में सहायक प्रबंधक और दो सहायकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस एक मामला दर्ज करके घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed