{"_id":"67f96218945ce75cc30ec3f3","slug":"massive-fire-after-explosion-in-aluminium-factory-in-nagpur-many-people-injured-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire: नागपुर में एल्युमीनियम फैक्ट्री में विस्फोट, एक किलोमीटर दूर तक दिख रहा उठता धुआं; पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire: नागपुर में एल्युमीनियम फैक्ट्री में विस्फोट, एक किलोमीटर दूर तक दिख रहा उठता धुआं; पांच की मौत
Sat, 12 Apr 2025 12:10 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को एल्युमीनियम इकाई में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई के घायल होने की भी खबर है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उमरेड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम सात बजे उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
गंभीर घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फर्म एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाती है। मौके पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने कहा कि एल्युमीनियम पाउडर की वजह से आग और भड़क गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, नागपुर ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने इस विस्फोट के बारे में बताया है कि यह फैक्ट्री नागपुर के उमरेड तालुका में स्थित है। फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में विस्फोट हुआ है। आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के दौरान कुल 87 लोग अंदर मौजूद थे। आठ लोगों के घायल होने की खबर है। आग बुझने के बाद अंदर जांच की जाएगी। जहां आग लगी है, वहां अंदर जाना मुश्किल है।
विज्ञापन