{"_id":"5c6c8976bdec2217f5588ad7","slug":"masood-azhar-wanted-to-blast-in-delhi-before-the-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले से पहले दिल्ली को दहलाना चाहता था मसूद अजहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले से पहले दिल्ली को दहलाना चाहता था मसूद अजहर
Wed, 20 Feb 2019 04:25 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
मसूद अजहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले से पहले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। मसूद का एक ऑडियो दिल्ली पुलिस और सैन्य इंटेलिजेंस के हाथ लगा है। ऑडियो के जरिये वह कश्मीरी युवाओं को जहरीली दलीलों से भारत में हमलों को अंजाम देने के लिए उकसाता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सैन्य इंटेलिजेंस ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी से जैश के आतंकी अब्दुल लतीफ गनी को गिरफ्तार किया था। गनी से पूछताछ के आधार पर कश्मीर से हिलाल अहमद भट्ट की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद दिल्ली में जैश के बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
जैश के दोनों गिरफ्तार आतंकियों की मोबाइल मैपिंग में खुफिया एजेंसियों के हाथ मौलाना मसूद अजहर का ऑडियो और एक वीडियो लगा था, जिससे पता चला कि घाटी में सेना के हाथों मारे गए आतंकी उस्मान के बाद मसूद अजहर बौखलाया हुआ है। वह भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहा है। उस्मान जैश के मुखिया मसूद अजहर का भतीजा था।
विज्ञापन
ऑडियो में नौजवानों को उकसा रहा है मसूद
मसूद ऑडियो में कश्मीरी नौजवानों से कहता है कि कश्मीर नौजवानों क्या उस्मान बेटे की शहादत आप सबको खड़ा करने के लिए काफी नहीं है। भारत ने आपको विकल्प दिया है या गुलामी कुबूल करो या मजलूमियत के साथ मरो। आप ये दोनों विकल्प उसके मुंह पर मारकर इज्जत और शहादत के रास्ते पर चलो।