{"_id":"5968468d4f1c1b4e4a8b477c","slug":"martyred-soldiers-mother-sought-for-vengeance-says-a-hundred-pakistani-soldiers-must-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की मां की सरकार से मांग, कहा- एक जवान की शहादत पर 100 पाकिस्तानी मारे जाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहीद की मां की सरकार से मांग, कहा- एक जवान की शहादत पर 100 पाकिस्तानी मारे जाएं
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह कुपवाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। शहीद लांस नायक रंजीत सिंह की पत्नी नेहा देवी अपने पति की मौत की खबर से सदमे में हैं। वह चीख-चीख कर एक ही बात कह रही हैं, 'मुझे मेरे पति पर गर्व है, उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, लेकिन मैं इंसाफ चाहती हूं। मुझे मेरे पति की हत्या का बदला चाहिए।'
विज्ञापन
शहीद की मां वीना देवी भी सरकार से कुछ ऐसी ही मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे इकलौता बच्चे की जगह मुझे उनके 100 सैनिक चाहिए। मुझे इंसाफ चाहिए। मैं सरकार से कुछ और नहीं चाहती, बस मुझे भी एक गोली मार दो। मेरा परिवार बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
वहीं रंजीत सिंह के दोनों बच्चे काजल और कार्तिक अपने शहीद पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। दोनों देश की सेवा करना चाहते हैं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली काजल का कहना है कि मेरे पिता चाहते थे मैं पुलिस अफसर बनूं और देश की सेवा करूं। मैं उनकी इच्छा पूरी करूंगी। वहीं चौथी में पढ़ने वाले कार्तिक का कहना है कि वह अपने पिता की तरह ही एक आर्मी ऑफिसर बनेगा।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ मंजर शहीद सतीश भगत के घर का भी है। सतीश के चाचा रशपाल ने बताया कि तीन दिनों पहले उसने फोन किया था, उसने बताया कि वह एलओसी पर है। उन्होंने कहा, वह बोल रहा था इस एरिया में फोन में नेटवर्क नहीं आता लेकिन मेरी चिंता मत करों। हमने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा।
वहीं भगत के एक दोस्त ने बताया कि भगत हमेशा से अपने पिता की तरह आर्मी ज्वाइन करना चाहता था। देखिए क्या हो गया, अब यह समय बदला लेने का है। भारत को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। सतीश दो हफ्ते पहले ही छुट्टी पर घर आया था।