फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   martyr daughter dragged out of Gujarat CM vijay rupani rally watch video

'शहीद की बेटी' को गुजरात CM की रैली से घसीटकर निकाला बाहर, राहुल बोले- शर्म कीजिए

Sat, 02 Dec 2017 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 02 Dec 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
martyr daughter dragged out of Gujarat CM vijay rupani rally watch video
विजय रूपाणी
गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक लड़की को सीएम विजय रूपाणी की रैली से घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने लड़की के परिवार के लिए विभिन्न तरह की सुविधाओं की घोषणा की है।
विज्ञापन


वीडियो में जो लड़की दिख रही थी उसका नाम रूपल तडवी है, वह कई सालों से प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। उसका दावा था कि उसके पिता अशोक तडवी बीएसएफ में रहते हुए ‘शहीद’ हो गए थे। उसका आरोप है कि सरकार ने उसे जमीन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे जमीन नहीं मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस का दांव उल्टा पड़ेगा, हम 150 सीटें जीतेंगे: विजय रुपाणी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार (1 दिसंबर) को जब रूपाणी रैली कर रहे थे तब रूपल रैली में पहुंचकर उनसे मिलने के लिए हंगामा करने लगीं। जिसके बाद सुरक्षा बल ने उनके जबरन रैली से बाहर कर दिया। वायरल वीडियो में वह चिल्ला रही हैं कि 'मुझे मुख्यमंत्री से मिलना है।' 

वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचती उससे पहले ही महिला पुलिस उन्हें वहां से दूर ले गई। हालांकि रूपणी ने मंच से घोषणा की कि वह इस कार्यक्रम के बाद उससे मिलेंगे।
 

राहुल गांधी ने साधा था निशाना

martyr daughter dragged out of Gujarat CM vijay rupani rally watch video
राहुल गांधी
वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा था कि ‘परम देशभक्त रूपाणी ने एक शहीद की बेटी से ऐसा बर्ताव कर मानवता को शर्मसार किया है।’ राहुल के इस ट्वीट के बाद ही रूपाणी ने लड़की के परिवार को दी जाने वाली सुविधाओं का ऐलान करते हुए ट्वीट किया और राहुल गांधी को कहा कि वह गंदी राजनीति करना बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed