फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marshal of Indian Air Force Arjan Singh state funeral today says home ministry

पाक को घुटनों पर लाने वाले मार्शल अर्जन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Mon, 18 Sep 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Marshal of Indian Air Force Arjan Singh state funeral today says home ministry
मार्शल अर्जन सिंह

भारतीय वायु सेना के दिवंगत मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अर्जन सिंह को 21 तोपों की सलामी के अलावा फ्लाइ पास से भी अंतिम दी गई। इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और सभी सेना अध्यक्षों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी बरार स्क्वायर में पहुंकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले गृह मंत्रालय बताय था कि अर्जन सिंह के सम्मान में सोमवार को सभी सरकारी इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया। उनका 98 वर्ष की उम्र में शनिवार को सेना के रिचर्स एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया था।
विज्ञापन

 

पढ़ें- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के इकलौते फाइव स्टार मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि
 
अर्जन सिंह देश के वे योद्धा थे जिन्हें पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के लिए जाना जाता है। उन्हें 1965 के युद्ध का हीरो माना जाता है, जब भारतीय वायु सेना अग्रिम मोर्चे पर थी तब वे उसके प्रमुख थे।वह इकलौते वायु सेना अधिकारी थे जिन्हें फाइव स्टार रैंक दी गई थी। अर्जन सिंह की शव यात्रा सोमवार को सेना की तोप गाड़ी के जरिए उनके आवास से अंतिम संस्कार स्थल तक आई।


 

 

44 वर्ष की उम्र में ही संभली थी वायु सेना की कमान

Marshal of Indian Air Force Arjan Singh state funeral today says home ministry
मार्शल अर्जन सिंह

अर्जन सिंह को 44 वर्ष की उम्र में ही भारतीय वायु सेना के नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई थी, जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया भी था। उन्हें वर्ष 1965 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

वायु सेना को सशक्त बनाने में निभाई थी अहम भूमिका
दिवंगत मार्शल अर्जन सिंह ने भारतीय वायु सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय वायु सेना को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना बनाने में भी उनका अहम योगदान था।

कम बोलने वाले शख्स के तौर पर थी पहचान
अलग-अलग तरह के 60 से भी ज्यादा विमान उड़ाने वाले सिंह की पहचान बहुत कम बोलने वाले शख्स के तौर पर भी थी। सिंह न केवल निडर फाइटर पायलट थे वरन उनको हवाई शक्ति के बारे में भी गहरी जानकारी थी। इस ज्ञान का वह हवाई अभियानों में खूब इस्तेमाल करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed