{"_id":"61108e768ebc3e7ca93749d5","slug":"mars-dune-alpha-space-agency-nasa-has-sought-applications-to-stay-for-a-year-at-a-place-like-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्स की सैर: नासा ने मंगल ग्रह जैसे ठिकाने पर एक साल तक रहने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मार्स की सैर: नासा ने मंगल ग्रह जैसे ठिकाने पर एक साल तक रहने के लिए मांगे आवेदन
Mon, 09 Aug 2021 07:45 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:45 AM IST
सार
- नासा पहले मानव मंगल मिशन की तैयारी में कर रहा है और इसके लिए अमेरिकी एजेंसी ने धरती पर ही मंगल ग्रह के वातावरण जैसा एक विशेष निवास स्थान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
नासा- मार्स ड्यून अल्फा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह जैसे ठिकाने पर एक साल तक रहने के लिए चार लोगों के आवेदन मांगे हैं। यदि आप धरती पर रहते-रहते ऊब गए हैं, तो नासा आपको सुनहरा मौका दे रहा है। दरअसल, नासा मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले उन्हें भविष्य के मिशनों की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहता है।
विज्ञापन
नासा एक साल के लंबे मिशन के लिए चालक दल के चार सदस्यों की कर रहा है भर्ती
नासा पहले मानव मंगल मिशन की तैयारी में कर रहा है और इसके लिए अमेरिकी एजेंसी ने धरती पर ही मंगल ग्रह के वातावरण जैसा एक विशेष निवास स्थान तैयार कर लिया है। इसमें एक साल के लंबे मिशन के लिए चालक दल के चार सदस्यों की भर्ती कर रहा है और इसके लिए इच्छुक लोगों से शुक्रवार से आवेदन लेना भी शुरू किया है।
विज्ञापन
मार्स ड्यून अल्फा: धरती पर ही मंगल ग्रह जैसा निवास स्थान
अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित जानसन स्पेस सेंटर की एक इमारत में 3डी-प्रिंटर से निवास स्थान तैयार किया है। यह 1,700 वर्ग फीट का मंगल ग्रह जैसा निवास बनाया गया है। बता दें कि 'मार्स ड्यून अल्फा' नाम के इस विशेष निवास में चार लोगों को एक साल तक रखा जाएगा। इस दौरान मंगल ग्रह के वातावरण में मानव पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा, ताकि असली मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजने से पहले इन चुनौतियों से निपटने के उपाय तलाशे जा सकें।
विज्ञापन
नासा मंगल ग्रह पर भावी मिशन की वास्तविक चुनौतियों से लड़ने के लिए कर रहा तैयारी
अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने अपने एक बयान में कहा है कि मंगल ग्रह पर होने वाले मिशन की वास्तविक चुनौतियों की तैयारी में, नासा यह अध्ययन करेगी कि अत्यधिक उत्साहित व्यक्तियों पर जमीन पर तैयार किए गए मंगल ग्रह जैसे कठोर वातावरण में लंबे समय तक रहने पर क्या प्रभाव पड़ता है।