फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   marriage of hindu boy with a muslim girl

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल बना रमजान का पहला रोजा

Wed, 08 Jun 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला (बागपत) Updated Wed, 08 Jun 2016 04:44 AM IST
विज्ञापन
marriage of hindu boy with a muslim girl

रमजान का पहला रोजा हिंदू और मुस्लिम भाईचारे की नई मिसाल बना। मौका था प्रेमी-युगल के निकाह का। इसके लिए धर्मेंद्र किरठल के आवास पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायत में युगल के परिवार की सहमति ली गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग रमाला पहुंचे और यहां मस्जिद में निकाह कराया गया। इसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


शामली के लांक गांव निवासी इकबाल परिवार के साथ काफी समय से किरठल में रहता है। गांव के युवक सरताज का इकबाल की बेटी आयशा से प्रेम प्रसंग था। इसका उनके परिजनों को भी पता चल गया था। वह इससे खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को अलग रहने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। रविवार सुबह युवक और युवती घर से चले गए थे। परिजनों ने रमाला थाने पहुंचकर सरताज पर आयशा के बहला-फुसलाकर अपहरण की शिकायत की। दोनों परिवारों के लोग उन्हें तलाश कर घर ले आए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को इस मामले में ग्राम प्रधान सुदेश देवी के आवास पर पंचायत हुई। प्रधान के पति धर्मेंद्र किरठल भी इसमें मौजूद बताए गए हैं। इस दौरान युवक और युवती के परिवार के लोग उनके निकाह के लिए सहमत हो गए। बाद में हंसी-खुशी रमाला गांव की मस्जिद में उनका निकाह हुआ। इस दौरान दोनो ही समुदायों के काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र किरठल के परिवार के चौधरी प्रमोद का कहना है कि इस संबंध में घर पर काफी लोगों की मौजूदगी में वार्ता हुई थी। युवक और युवती के परिवार की सहमति पर उनका निकाह कराया गया है। रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि किरठल गांव में युवक और युवती का प्रेम प्रसंग था। वे दोनों घर से चले गए थे। खुद ही लौट आए। परिजनों ने सहमति कर उनका निकाह करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed