{"_id":"64ea1be0b283797c33078b33","slug":"maritime-exercise-between-indian-navy-and-royal-australian-navy-was-conducted-in-sydney-australia-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Australia: भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई नौसेनाओं ने किया समुद्री अभ्यास, लड़ाकू- गश्ती विमानों ने भी लिया हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Australia: भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई नौसेनाओं ने किया समुद्री अभ्यास, लड़ाकू- गश्ती विमानों ने भी लिया हिस्सा
Sat, 26 Aug 2023 09:06 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:06 PM IST
सार
भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच द्विवार्षिक ऑसइनडेक्स (AUSINDEX) समुद्री अभ्यास का पांचवां संस्करण 22-25 अगस्त 23 को सिडनी में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
NAVY
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच द्विवार्षिक ऑसइनडेक्स (AUSINDEX) समुद्री अभ्यास का पांचवां संस्करण 22-25 अगस्त 23 को सिडनी में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता ने आरएएन से एचएमएएस चौल्स और एचएमएएस ब्रिस्बेन के साथ अभ्यास में भाग लिया। आगे कहा कि इस अभ्यास में जहाजों और उनके अभिन्न हेलीकॉप्टरों के अलावा, अभ्यास में लड़ाकू विमानों और समुद्री गश्ती विमानों की भी भागीदारी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नौसेना के पी-8आई, मल्टी रोल लॉन्ग रेंज मैरीटाइम टोही एंटी सबमरीन वारफेयर विमान एक्स मालाबार-23 में भागीदारी के बाद वापसी ट्रांजिट पर जकार्ता हवाई अड्डे पर उतरे।
उच्च वायु कमान पाठ्यक्रम के अधिकारियों को बताईं एलएसी की चुनौतियां
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उच्च वायु कमान पाठ्यक्रम के अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें एलएसी, एलओसी पर परिचालन गतिशीलता और उत्तरी कमान की अनूठी चुनौतियों से परिचित कराया। उन्होंने उनसे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हवाई पहलुओं सहित विभिन्न इलाकों की गतिशीलता और परिचालन आवश्यकताओं को समझने के लिए प्रोत्साहित किया।