{"_id":"6a11888bc42dd9a729055388","slug":"marco-rubio-discussed-trade-security-ties-invited-pm-modi-to-the-white-house-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी से मिले रूबियो: व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा, पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM मोदी से मिले रूबियो: व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा, पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता
Sat, 23 May 2026 04:29 PM IST
Rahul Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Sat, 23 May 2026 04:29 PM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की, साथ ही रूबियो ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले विदेश मंत्री मार्को रूबियो।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले रूबियो शनिवार पहले कोलकाता पहुंचे फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह निमंत्रण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रूबियो के माध्यम से भेजा गया है। सर्जियो गोर के अनुसार, पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे रुबियो
राजधानी दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जयशंकर के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता
मार्को रुबियो रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे।
क्वाड बैठक पर वैश्विक नजरें
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत 26 मई को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक एक स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बैठक को क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
पिछले साल पदभार संभालने के बाद रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वे शनिवार सुबह शहर में उतरे और पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री इस दौरे के दौरान आगरा और जयपुर सहित भारत के कई शहरों की यात्रा करेंगे।